Hindi

बिना कील-ड्रिल के करें मेकओवर, ये Glue Wall Paneling देंगे मॉडर्न लुक

Hindi

क्या होता है वॉल ग्लू पैनलिंग

ये मॉडर्न वॉल डिजाइन टेक्निक है, जिसमें रेडीमेड पैनल्स को दीवार पर चिपका कर स्टाइलिश, टेक्सचर्ड और प्रीमियम लुक दिया जाता है। इसका इस्तेमाल आप घर, ऑफिस या टीवी बैकग्राउंड में करें।

Image credits: Instagram
Hindi

स्टिक ऑन वॉल पैनलिंग डिजाइन

स्टिक ऑन वॉल पैनलिंग में कई तरह की डिजाइंस आती है। अगर दीवार का रंग सफेद है, तो आप व्हाइट बेस में ही इस तरह से ब्रिक डिजाइन के स्टिक ऑन वॉल पैनल्स लें।

Image credits: Instagram
Hindi

फैब्रिक स्टाइल वॉल पैनलिंग

आजकल इस तरह की फैब्रिक स्टाइल की वॉल पैनलिंग काफी ट्रेंड में है। जिसमें लंबे वर्टिकल स्टिक ऑन पैनल्स दिए रहते हैं। इसे आप किसी लंबी वॉल पर, ऑफिस या रूम में लगा सकते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

मार्बल फिनिश वॉल पैनलिंग

दीवार पर मार्बल लगाना बहुत महंगा पड़ता है। ऐसे में आप मार्बल फिनिश वाला वॉल पैनलिंग चुनें। इसमें आपको कई सारी वैरायटी मिल जाएगी, जिसका टेक्सचर और फिनिश मार्बल जैसा ग्लॉसी होता है।

Image credits: Instagram
Hindi

3D वॉल ग्लू पैनलिंग

टीवी वॉल या ड्राइंग रूम की किसी दीवार पर आप इस तरीके का 3D टेक्सचर वाला स्टिक ऑन पैनल लगाएं। इससे घर को मॉडर्न लुक मिलेगा, साथ ही रूम बड़ा भी दिखाई देगा।

Image credits: Pinterest
Hindi

बेडरूम वॉल पैनलिंग डिजाइन

अपने बेडरूम में आप इस तरीके का ग्लू वॉल पैनलिंग लगवा सकते हैं। जिसमें हल्की कुश्निंग दी गई है। इस पर आप आसानी से पीछे टिक भी सकते हैं। ये रूम को प्रीमियम लुक भी देगा।

Image credits: Gemini AI
Hindi

डबल शेड वॉल पैनलिंग

ग्लू पैनलिंग में आप इस तरीके के डबल शेड भी चुन सकते हैं, जो बहुत ही प्रीमियम लुक देते हैं। आप ऑफ व्हाइट और ब्लू कलर के कॉन्बिनेशन में इस तरह से अपनी दीवार को डिटेल करें।

Image credits: Gemini AI
Hindi

मिरर स्टिक ऑन पैनलिंग

घर की किसी एक दीवार पर आप इस तरह से मिरर वाले स्टिक ऑन पैनल्स भी चुन सकते हैं। इससे रूम बड़ा लगता है और एक लग्जरी लुक घर को मिलता है। 

Image credits: Pinterest

Cute Table Lamps: कम बजट में स्टडी+बेडरूम मेकओवर, 250 RS में खरीदें 8 क्यूट टेबल लैंप

राम नवमी पर दिखें 'सही पकड़े हैं' सी ग्रेसफुल, शिवांगी अत्रे 7 साड़ी लुक्स

Ram Navami Outfits: सारा अर्जुन जैसा संस्कारी लुक चाहिए? ट्राई करें ये 6 रॉयल ड्रेस

Simple kamal Mehndi Design: सादगी में कमल सी खूबसूरती, सेव करें लोटस मेहंदी के 7 डिजाइन