बर्थडे हेयरस्टाइल, बेबी गर्ल के लिए सेव करें 7 लुक्स
Other Lifestyle May 01 2026
Author: Anshika Tiwari Image Credits:instagram
Hindi
ट्विस्टेड वॉटरफॉल ब्रेड हेयरस्टाइल
बेटी का बर्थडे है, ड्रेस डिसाइड पर हेयरडो नहीं पता तो स्टाइलिश लुक के लिए ट्विस्टेड ब्रेड चुनें। बीच से बालों को पीछे ले जाते हुए खुला छोड़ा है। ये एथनिक-वेस्टर्न सभी पर खिलती है।
Image credits: instagram
Hindi
सेंटर पार्टेड एक्सेंट ब्रेड हेयरडो
बाल शॉर्ट हैं तो एक्सेंट ब्रेड चुनें। ये फेस को नीट और मॉडर्न स्टाइल देती है। बालों को दोनों ओर छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर बारीक चोटियां बना लें। बाकि बचे बाल खुले छोड़ दें।
Image credits: instagram
Hindi
मल्टी सेकेक्शन माइक्रो ब्रेड्स
1-5 साल तक की बच्चियों के लिए हेयर कफ बेस्ट है। बालों को साइड पार्ट में बांटते हुए छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर ब्रेड बना दें। सजाने के लिए कलर-फुल क्लिप्स लगाएं।
Image credits: instagram
Hindi
कोरियन पोनीटेल विद बो
5-15 साल की बिटिया के लिए कोरियन पोनीटेल परफेक्ट है, जो बो के साथ और भी प्यारी लगती है। सबसे पहले हाई पोनी बनाकर मैसी लुक रीक्रिएट करें। फ्रंट से कर्टन बैंग्स लुक कंप्लीट करें।
Image credits: instagram
Hindi
सिंपल बो स्पेस बन विद कर्टन बैंग्स
यह स्टाइल आजकल बहुत ट्रेंड में है। बीच से बालों को बांटकर दोनों साइड बन लें और बो से सजा दें। सामने की तरफ फ्लीक्स या फ्रिंज बैंग्स फेस को सॉफ्ट और क्यूट लुक देंगे।
Image credits: instagram
Hindi
कलरफुल बबल पिगटेल्स
प्लेफुल और मॉडर्न लुक के लिए बबल पिगटेल्स से बेस्ट कुछ नहीं है। बालों को दो हिस्से में बांटकर बबल बनाकर बैंड लगा दें। ये बर्थडे पार्टी साथ कैजुअल आउटिंग के लिए चुना जा सकता है।
Image credits: instagram
Hindi
सिंपल टॉप नॉट फाउंटेन
छोटे बच्चों के लिए यह मॉडर्न स्टाइल है। सबसे पहले को हल्का बाउंस देते हुए पोनी बनाएं और फ्रंट से बैंग्स दें। ये 1-3 साल की बेबी गर्ल को क्यूट और स्पोर्टी लुक देगा।