Hindi

हेयर स्प्रे बिना सेट करें हेयरस्टाइल, ट्राय करें केमिकल फ्री 4 हैक!

Hindi

हार्श केमिकल्स वाले हेयर स्प्रे

आजकल हेयरस्टाइल सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर हेयर स्प्रे में अल्कोहल और हार्श केमिकल्स होते हैं।

Image credits: instagram
Hindi

4 आसान हैक जरूर ट्राय करें

अगर आप भी केमिकल-फ्री (chemical free) और नेचुरल तरीके से अपनी हेयरस्टाइल सेट करना चाहती हैं, तो ये 4 आसान हैक जरूर ट्राय करें।

Image credits: instagram- ritikahairstylist
Hindi

एलोवेरा जेल से नेचुरल हेयर सेटिंग

एलोवेरा जेल बालों के लिए नेचुरल स्टाइलिंग जेल है। फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें या जेल लें। मटर के दाने जितना जेल हाथ में लेकर हल्का रगड़ें। यह बन, ब्रेड सेट करने के लिए परफेक्ट है।

Image credits: instagram
Hindi

होममेड शुगर वॉटर हेयर स्प्रे

चीनी-पानी से बना स्प्रे पुराने समय का हेयर सेटिंग ट्रिक है। 1 कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच चीनी घोल लें, इसे स्प्रे बोतल में भर लें। ज्यादा मात्रा से बचें, वरना बाल स्टिकी होंगे।

Image credits: Gemini AI
Hindi

फ्लैक्स सीड जेल लगाएं

फ्लैक्स सीड से बना जेल नेचुरल हेयर केयर में काफी ट्रेंड में है। 1 कप पानी में 2 चम्मच अलसी उबालकर गाढ़ा जेल बनाकर ठंडा करके स्टोर करें। ये फेस्टिव हेयरस्टाइल ब्रेड के लिए बेस्ट है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

कोकोनट ऑयल और वैक्स स्टाइलिंग

अगर आपको स्मूद और स्लिक लुक चाहिए, तो थोड़ा-सा नारियल तेल और बीजवैक्स मिक्स करके यूज कर सकती हैं। बहुत कम मात्रा लें और हथेली में गर्म करके लगाएं। ये फ्रंट हेयर या बन को सेट करेगा।

Image credits: Getty
Hindi

कौन सा हैक किस हेयरस्टाइल के लिए?

  • बन (bun) – एलोवेरा या फ्लैक्स सीड जेल
  • ब्रेड – शुगर वॉटर या फ्लैक्स जेल
  • स्लिक पोनीटेल – कोकोनट ऑयल मिक्स
  • कर्ली हेयर – फ्लैक्स सीड जेल
Image credits: instagram- ritikahairstylist

Safety Pin DIY: जैकेट से लेकर ब्रेसलेट तक, सेफ्टी पिन से बनाएं ये 6 धांसू फैशन एक्सेसरी

इंडो वेस्टर्न क्लोदिंग Ideas, साड़ी-सूट नहीं 40+ मॉम चुनें ये 6 आउटफिट

Bangals Design: दुल्हन से लेकर ब्राइड्समेड तक, हर किसी के लिए परफेक्ट हैं ये लटकन चूड़ा

Eid al Fitr के लिए 8 बैक हैंड मेहंदी डिजाइन, फ्लोरल जाल से धड़काएं दिल