Hindi

Eid पर ट्राई करें Marodi Embroidery Suit, पाएं Hina जैसा नवाबी स्टाइल

Hindi

हिना का लेटेस्ट लुक वायरल

हिना खान रमदान के महीने में एथनिक अटायर में अपने जलवे बिखेर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मरोडी एंब्रॉयडरी से सजा अनारकली सूट पहना, जिसे देखकर हर कोई घायल हो गया।

Image credits: instagram
Hindi

मरोड़ी वर्क डबल लेयर अनारकली सूट

सूट के ऊपरी हिस्से नेकलाइन पर मरोड़ी कढ़ाई का जटिल काम किया गया है, जो राजस्थान की एक पारंपरिक कला है। यह वर्क इसे एक विंटेज और नवाबी लुक देता है।

Image credits: instagram
Hindi

डबल लेयर पर मरोडी वर्क

अनारकली के निचले हिस्से में चौड़ा बॉर्डर है, जिस पर गोटा पट्टी और मरोड़ी वर्क की कई लेयर दी गई है। जो सूट को हैवी और फेस्टिव लुक देती है।

Image credits: instagram
Hindi

स्लीव्स में भी दिखा नवाबी अंदाज

ऑफ व्हाइट फ्लोरल अनारकली सूट की फुल स्लीव्स पर भी कलाई के पास सुंदर कढ़ाई और गोटा वर्क का काम है, जो इसके डिजाइन को बैलेंस करता दिखा। 

Image credits: instagram
Hindi

स्टेटमेंट इयररिंग्स

अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए हिना ने बड़े और भारी झुमके (Statement Earrings) पहने हैं, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।

Image credits: instagram
Hindi

हेयरस्टाइल और मेकअप

हिना ने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखा है। इसके साथ न्यूड टोन मेकअप चुना है। विंग्ड आईलाइनर और सटल लिपस्टिक नवाबी लुक को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।

Image credits: instagram

Texture Wall Design: ना पड़ेंगे तेल के निशान-न दीवार होगी गंदी, घर में बनवाएं मॉडर्न वॉल टेक्सचर

शरारा सूट में डॉटर लगेगी क्यूट, 5+ गर्ल के लिए सिलवाएं 6 समर डिजाइन

Cute Hair Styles: खुले बालों में चोटी ट्विस्ट, बेटी के लिए 7 ओपन हेयर ब्रेड हेयरस्टाइल

लुक में चार चांद लगाएगा साक्षी धोनी सा Chamba Rumal सूट, जानें खासियत