Hindi

Bathroom Deep Clean Tips: बाथरूम डीप क्लीनिंग 10 हैक, चमक उठेगा वॉशरूम

Hindi

10 असरदार डीप क्लीनिंग हैक।

बाथरूम में पानी के दाग, साबुन की परत और बदबू जल्दी जमा हो जाती है। ऐसे में बाथरूम डीप क्लीनिंग करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं 10 असरदार डीप क्लीनिंग हैक।

Image credits: meta ai
Hindi

बेकिंग सोडा से टॉयलेट सीट क्लीनिंग

टॉयलेट सीट पर दाग और बदबू को हटाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत बेस्ट होता है। सीट पर बेकिंग सोडा डालकर थोड़ा सिरका डालें और कुछ मिनट बाद ब्रश से साफ करें। 

Image credits: Gemini AI
Hindi

नींबू से हटाएं नल के दाग

नल और शॉवर पर पानी के सफेद दाग बहुत जल्दी दिखने लगते हैं। इन्हें साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू को आधा काटकर नल पर रगड़ें और 5–10 मिनट बाद पानी से धो दें।

Image credits: Google Gemini AI
Hindi

टूथब्रश से साफ करें कोने

बाथरूम के कोनों और ग्राउट में गंदगी जल्दी जमा हो जाती है। इसे साफ करने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें। टूथब्रश को साबुन या क्लीनर में डुबोकर कोनों में रगड़ें।

Image credits: Gemini AI
Hindi

बेकिंग सोडा-सिरका से टाइल्स चमकाएं

बाथरूम की टाइल्स पर अक्सर साबुन और पानी के दाग जमा हो जाते हैं। बेकिंग सोडा और सिरका का मिश्रण बहुत असरदार होता है। दोनों को डालकर ब्रश से हल्का रगड़ें और पानी से धो दें।

Image credits: Pexels
Hindi

शॉवर हेड को सिरके में भिगोएं

शॉवर हेड में अक्सर नमक और गंदगी जमा हो जाती है जिससे पानी का फ्लो कम हो जाता है। इसे साफ करने के लिए शॉवर हेड को सिरके से भरे प्लास्टिक बैग में बांधकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

Image credits: Getty
Hindi

बाथरूम ड्रेन की सफाई

ड्रेन में बाल और गंदगी जमा होने से बदबू आने लगती है। इसके लिए ड्रेन में बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से सिरका डाल दें। कुछ देर बाद गर्म पानी डालें। इससे ड्रेन साफ हो जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

अखबार से शीशा साफ ृ

बाथरूम के मिरर पर पानी के दाग जल्दी दिखते हैं। इसे साफ करने के लिए ग्लास क्लीनर स्प्रे करें और अखबार से पोंछें। इससे शीशा बिना दाग के चमकने लगता है।

Image credits: Getty
Hindi

बाल्टी और मग की सफाई

प्लास्टिक बाल्टी और मग पर भी समय के साथ दाग लग जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण लगाकर ब्रश से साफ करें। इससे दाग हट जाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बाथरूम में फ्रेश खुशबू के लिए नींबू

डीप क्लीनिंग के बाद बाथरूम में फ्रेश खुशबू के लिए नींबू के छिलके को कोने में रख सकते हैं। इससे प्राकृतिक खुशबू आती है और बदबू कम होती है।

Image credits: Getty
Hindi

नियमित वेंटिलेशन रखें

बाथरूम में नमी ज्यादा होने से फंगस और बदबू जल्दी बनती है। इसलिए बाथरूम की खिड़की या एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं ताकि हवा का सही प्रवाह बना रहे।

Image credits: Getty

सुनहरे धागों की कारीगरी वाली गोटा पट्टी साड़ी, गणगौर में पाएं शाही लुक

घूमेंगे घाघरा सजेंगे रंग ! चैत्र नवरात्रि के लिए कंट्रास्ट चनिया चोली डिजाइन

पीठ लंबी दिखाकर हाइट बढ़ा देंगे Mouni Roy से 6 बैक ब्लाउज डिजाइन

Cotton Short Kurti: 250Rs में शॉर्ट कॉटन कुर्ती, A-line में ये डिजाइन