Tint Makeup Tips: ₹100 के टिंट से पाएं सॉफ्ट पिंक ग्लो मेकअप लुक
Other Lifestyle Feb 11 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Getty
Hindi
₹100 के टिंट से करें फुल मेकअप
मार्केट में मेकअप प्रोडक्ट्स बहुत महंगे आते हैं, लेकिन आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन ऑर्गेनिक टिंट आसानी से ₹100 में मिल जाएगा। जिसमें ग्लो वर्ल्ड, मूड ब्लिस और हांडाइयन जैसे ब्रांड है।
Image credits: Getty
Hindi
गालों पर लगाएं टिंट
टिंट से मेकअप करने के लिए सबसे पहले गालों के ऊपरी हिस्से यानी कि चिक बोन पर 2 से 3 डॉट टिंट से लगाएं। उंगली या स्पंज की मदद से इसे ऊपर की ओर ब्लेंड करें। इससे फेस लिफ्टेड दिखेगा।
Image credits: Getty
Hindi
लिप्स पर करें टिंट का यूज
होंठों के बीच में थोड़ा सा टिंट लगाएं। उंगली से बाहर की ओर ब्लेंड करें, चाहे तो उसके ऊपर लिप ग्लॉस लगाएं, नहीं तो बिना ग्लॉस के भी नेचुरल लुक आएगा।
Image credits: Getty
Hindi
आंखों पर लगाएं टिंट
अगर आपके पास आईशैडो पैलेट नहीं है, तो आप थोड़ा सा टिंट अपनी आंखों के ऊपर लगाकर उंगली से ब्लेंड करें। चाहे तो ऐसे ही छोड़े, नहीं तो ऊपर से आई लाइनर लगाकर लुक को पूरा करें।
Image credits: Getty
Hindi
मोनोक्रोम ब्लशिंग लुक
एक सिंपल टिंट से आप ब्लशर, लिपस्टिक और आईशैडो लगाकर एक मोनोक्रोमेटिक ब्लशी लुक पा सकते हैं। आप टिंट में रेड, पिंक या न्यूड शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
फाइनल लुक करें रेडी
फाइनल लुक के लिए आप हल्का सा कंपैक्ट पाउडर या बीबी क्रीम लगा सकते हैं। इससे पार्लर जैसा मेकअप का फिनिश मिलेगा।