Hindi

चूहों से हैं परेशान? बिना मारे दूर भगाने के 7 अचूक तरीके

Hindi

क्या आप भी चूहों से है परेशान

अक्सर किचन में, घर की अलमारी या कोनों में चूहे हो जाते हैं जो कपड़ो से लेकर अन्य चीजों को कुतर देते हैं और अनहाइजीनिक होते हैं। ऐसे में आप इन्हें कैसे भगा सकते हैं आइए आपको बताएं-

Image credits: Freepik
Hindi

बिना मारे भगाएं चूहे

चूहे को भगाने के लिए आप पिपरमेंट तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, उसकी तेज गंध चूहों को पसंद नहीं होती है। आप कॉटन में पिपरमेंट तेल डुबोकर कोनों में रख दें।

Image credits: Freepik
Hindi

दालचीनी का करें यूज

दालचीनी की छड़ की तेज गंध भी चूहों को पसंद नहीं होती है। आप दालचीनी की छड़ को ऐसे ही कोनों में रखें, इसका पाउडर बनाकर छिड़क दें या दालचीनी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

फिटकरी का करें इस्तेमाल

जिस जगह पर चूहे आते हैं वहां पर आप छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा रख दें। इसकी गंध और स्वाद भी चूहों को पसंद नहीं होता है। आप फिटकरी का पाउडर बनाकर पानी में घोलकर स्प्रे भी कर सकते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

लाल मिर्च का छिड़काव करें

लाल मिर्च की गंध और इसके तीखे स्वाद के कारण चूहे इसे सूंघकर भाग जाते हैं। ऐसे में आप कोनों में लाल मिर्च का छिड़काव कर सकते हैं या पानी में लाल मिर्च घोलकर इसका स्प्रे भी बनाएं।

Image credits: Freepik
Hindi

घर में कपूर जलाएं

सुबह शाम घर में कपूर जलाने से कीड़े मकोड़े और यहां तक की चूहे भी भाग जाते हैं, क्योंकि कपूर की खुशबू चूहों को पसंद नहीं होती है।

Image credits: Pinterest
Hindi

एल्युमिनियम फॉयल

चूहों को एल्युमिनियम फॉयल की बनावट और आवाज पसंद नहीं आती है। आप छेद या कोनों तो एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें। इसकी बनावट और आवाज चूहों को कुतरने से रोक सकती है।

Image credits: Freepik
Hindi

तेजपत्ता

चूहे तेजपत्ता की खुशबू से दूर भागते हैं। आप चूहों को अपने घर में आने से रोकने के लिए अलमारी, दराज और मेन गेट के पास तेजपत्ता रख सकते हैं।

Image Credits: Freepik