जन्माष्टमी 2026: कृष्ण की भक्ति स्पेशल मेहंदी, ये 7 डिजाइन हैं खास
Other Lifestyle Sep 03 2026
Author: Anshika Tiwari Image Credits:Pinterest
Hindi
बेल वाली कमल मेहंदी
जन्माष्टमी पर पर आप भरी-भरी डिजाइन के हटकर बेल वाली कमल मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें लंबी-लंबी पर कमल के फूल बने हैं जो हाथों को मिनिमल और खूबसूरत लुक देते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
मेहंदी की डिजाइन में एक तरफ खूबसूरत मंडला पैटर्न तो दूसरी तरफ शाही अंदाज में बैठा हुआ मोर बनाया है। उंगलियों से कलाई तक जाती चेन और जालीदार पैटर्न कमाल लगता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
मोर पंख चेन मेहंदी
हाथ की हथेली को बड़ा दिखाने के लिए मयूर पंख की विस्तृत डिजाइन बनाएं जो बहुत ग्रेसफुल लगता है। साथ में जाल वर्क और फ्लोरल कफ डिजाइन इसे मॉडर्न-ट्रेडिशन देंगे।
Image credits: Pinterest
Hindi
पिकॉक मेहंदी
इस डिजाइन में हथेली के हिस्से में बैठे हुए मोर की सुंदर आकृति बनाई गई है,जिसकी लंबी-खूबसूरत पंखों की बेल कलाई तक नीचे आ रही है। साथ में उंगलियों पर पत्तियों का वर्क शाही लग रहा है।
Image credits: Pinterest
Hindi
बांसुरी पोट्रेट मेहंदी
हथेली पर भगवान श्रीकृष्ण का बांसुरी बजाते हुए मनमोहक पोर्ट्रेट उकेरा गया है। मयूर पंख-गोल घेरे की नक्काशी संग बेल-बूटों का पारंपरिक पैटर्न इस मेहंदी डिजाइन को और भी खास बनाता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
कृष्ण मेहंदी की डिजाइन
इस हिना पैटर्न में बांसुरी के साथ राधा कृष्णा लिखा हुआ है। एक तरफ मोर पंख और दूसरी तरफ कमल के फूल बने हैं। कलाई पर मटकी-गोपियों की आकृति रॉयल लगेगी।
Image credits: Pinterest
Hindi
जन्माष्टमी 2026 स्पेशल मेहंदी
हथेली के बीचों बीच श्री कृष्ण का नाम लिखा है, जिसके ऊपर बांसुरी और मोरपंख सजाया गया है। नीचे की ओर मक्खन से भरा मटका, फूल की डिजाइन परफेक्ट लुक देता है।