छोटी हाइट पर ट्राय करें 5 गजरा हेयरस्टाइल, इंडियन लुक लगेगा बैलेंस्ड
Other Lifestyle Feb 08 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:instagram
Hindi
हाई डिमांड 5 जैस्मिन फ्लोवर हेयरस्टाइल
इंडियन ट्रेडिशनल लुक की बात हो और बालों में जैस्मिन फ्लावर न हो ऐसा कम ही होता है। शादी, पूजा, फेस्टिव या फैमिली फंक्शन, हर मौके पर जमेंगी ये हाई डिमांड जैस्मिन फ्लोवर हेयरस्टाइल।
Image credits: Instagram@divya._tilwani
Hindi
हाफ क्लच हेयर गजरा स्टाइल
आधे बालों का छोटा बन या हाफ क्लच बनाकर, उसके ऊपर से फॉलिंग पैटर्न में गजरा लगाएं। इस तरह का स्टाइल एकदम मॉडर्न और ट्रेडिशनल फ्यूजन देता है। ये आपको यंग और फ्रेश लुक देगा।
Image credits: Instagram@archanarautela
Hindi
ब्रेडेड गजरा स्टाइल
बालों की चोटी बनाकर उसके साथ गजरा पिन कर दें या हल्का लपेट दें। आप चाहें को इस तरह से सेक्शन में भी जैस्मिन गजरा लगा सकती हैं। ये आपको ट्रेडिशनल और लंबा लुक देगी।
यह सबसे पॉपुलर और टाइमलेस स्टाइल है। गर्दन के पास लो बन बनाकर उसके चारों ओर जैस्मिन गजरा लपेट दें। ये साड़ी या लहंगे के साथ एलिगेंट और क्लीन लुक देती है।
Image credits: Pinterest
Hindi
मल्टी लेयर गजरा पिन ब्रेड
अगर आपके बाल लंबे हैं तो चोटी बनाकर इस तरह के फैंसी स्टाइल में मल्टी लेयर के साथ गजरा लगाएं। इसे पिन के साथ ब्रेड में अटैच कर देंगी तो रिच और ब्राइडल लुक मिलेगा।
Image credits: instagram
Hindi
लेयरिंग जैस्मिन विद ओपन हेयरस्टाइल
अलग आपको बालों को खुला रखना है तो ऐसे ऊपर की तरह पिन से लेयरिंग में जैस्मिन फ्लोवर लगाएं। साथ में ओपन हेयरस्टाइल रखेंगी तो लुक यूनिक और स्टाइलिश दिखता है।