किचन सिंक की 5 मॉडर्न डिजाइन, पुरानी स्टेनलेस स्टील से कई गुना बेहतर
Other Lifestyle May 15 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:chat gpt
Hindi
क्वार्ट्ज और ग्रेनाइट फिनिश सिंक
मॉडर्न किचन में क्वार्ट्ज और ग्रेनाइट फिनिश वाले सिंक काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनका मैट लुक किचन को प्रीमियम फील देता है। साथ ही ये स्क्रैच और दाग-धब्बों से जल्दी खराब नहीं होते।
Image credits: chat gpt
Hindi
ब्लैक और गोल्डन सिंक
अब लोग सिल्वर रंग की बजाय ब्लैक, रोज गोल्ड और गोल्डन फिनिश वाले सिंक चुन रहे हैं। ये सिंक मॉड्यूलर किचन के साथ शानदार लगते हैं और पूरे स्पेस को होटल जैसा लग्जरी लुक देते हैं।
Image credits: chat gpt
Hindi
स्मार्ट फीचर्स वाले सिंक
नई डिजाइन के सिंक में वॉटरफॉल टैप, इनबिल्ट ड्रेन बोर्ड और मल्टीपर्पज एक्सेसरीज जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इससे किचन का काम आसान हो जाता है और कम जगह में ज्यादा सुविधा मिलती है।
Image credits: chat gpt
Hindi
डीप बाउल डिजाइन
मॉडर्न सिंक में डीप बाउल डिजाइन दिया जाता है, जिससे बड़े बर्तन आसानी से धोए जा सकते हैं। पानी बाहर नहीं फैलता और किचन साफ-सुथरा बना रहता है।
Image credits: chat gpt
Hindi
लो मेंटेनेंस और टिकाऊ डिजाइन
नई डिजाइन वाले सिंक साफ करने में आसान होते हैं। इनमें जंग लगने या पानी के निशान पड़ने की समस्या कम होती है। इसलिए अब स्टेनलेस स्टील सिंक की बजाय मॉडर्न डिजाइन पसंद कर रहे हैं।