आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कृति सेनन जैसा स्मोकी विंग लुक ट्राई करें। पलकों के ऊपर न्यूड-ब्राउन शैडो को ब्लेंड करते हुए विंग लुक दें। अब वॉटरलाइन पर हल्का सा काजल लगाकर स्मज करें।
फंकी लुक पसंद हैं तो ये आईमेकअप चुनें। एक्ट्रेस ने वॉटरलाइन-लैशलाइन पर मैटेलिक पर्पल काजल लगाया है जो फ्रेश और ट्रेंडी वाइब दे रहा है। साथ में न्यूट्रल पिंक आईशैडो लुक निखार देगा।
आंखों को बड़ा-क्लासी दिखाने के लिए ये बेस्ट है। आउटर कोनों पर डार्क स्मोकी इफेक्ट देते हुए कॉर्नर्स से डाउन लैश लाइन तक एमराल्ड शिमर लगाया है, ये बहुत ही क्लासिक-फैंसी लुक देता है।
क्लासिक और बोल्ड रेट्रो स्टाइल के लिए आंखों को जेट ब्लैक काजल-लाइनर से फ्रेम करते हुए बाहरी कोनों पर शार्प-थिंक विंग दें। यह आपको ड्रेमेटिक देने में कमी नहीं रखेगा।
ज्यादा भड़कीला स्टाइल नहीं पसंद हैं तो आप एलिगेंट-क्लीन आई मेकअप चुनें। इसमें बहुत सटल-न्यूड टोन आईशैडो का यूज किया गया है, जो बिना हैवी लाइनर के नेचुरल और फ्रेश लुक दे रहा है।
सिंपल बट कैजुअल स्टाइल के लिए सॉफ्ट ब्रॉन्ज स्मोकी आई बेस्ट है। इसमें न्यूड आईशैड को ब्लेंड करते हुए लैश लाइन पर कोहल स्मज किया गया है। आप इसे डे और नाइट कभी भी ट्राई कर सकती हैं
यह एवरग्रीन आई मेअकप है। मैट न्यूड बेस पर परफेक्ट और सार्प ब्लैक विंग्ड आईलाइनर लगाते हुए हाई वॉल्यूम मस्कारा लगाया गया है। साथ में डाउन लैश लाइन क्लीन और न्यूट्रल लुक देता है।