माशूका नहीं होगी खफा, आखिरी मिनट में दें ये 6 रोमांटिक गिफ्ट
Other Lifestyle Feb 14 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
हैंड रिटन लव लेटर
ये सबसे अच्छा लेकिन सबसे इमोशनल गिफ्ट होता है। एक सुंदर से कागज पर अपने दिल की बात लिखें, पुरानी यादों का जिक्र करें। ये गिफ्ट हमेशा याद रहेगा और लास्ट मिनट में रेडी हो जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
एक गुलाब और सरप्राइज डेट
लड़कियों को सरप्राइज बहुत पसंद होते हैं। लास्ट मिनट में आप अपनी पार्टनर को एक लाल रंग का गुलाब देकर उन्हें एक सरप्राइज डेट पर ले जाएं या घर पर ही ऐसा माहौल क्रिएट कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मूवी डेट
पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक मूवी को देखने से ज्यादा प्यारा और क्या होगा? आप अपने घर में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर या थिएटर में जाकर अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट एंजॉय कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
DIY चॉकलेट
चॉकलेट्स आसानी से 15 मिनट में बनाएं। मेल्टेड चॉकलेट में अपने पसंद के नट्स और ड्राई फ्रूट डालें। इन्हें हार्ट शेप मोल्ड में डालकर 15 मिनट फ्रिज में रखकर चॉकलेट सेट करें।
Image credits: Getty
Hindi
फोटो कोलेज या वीडियो
मोबाइल में मौजूद आपकी सभी तस्वीरों का एक छोटा सा वीडियो या फोटो कोलाज बनाएं। ऑनलाइन किसी फ्री ऐप से केवल आप 10 से 15 मिनट में ये वीडियो या फोटो को तैयार कर सकते हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
माइक्रोवेव मग केक
लास्ट मिनट में आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर केक से इंप्रेस कर सकते हैं। माइक्रोवेव में आप छोटा सा मिनी कप केक बनाकर उस पर आई लव यू का टैग लगाएं।