ढोलकी रिंग सालों से महिलाओं के बीच पसंदीदा रहा है। यह सभी आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। आमतौर पर इसे सोने, चांदी, कुंदन और मीनाकारी वर्क के साथ तैयार किया जाता है।
ढोलकी रिंग में राउंड शेप इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह की रिंग्स में खूबसूरत मीनाकारी और स्टोन वर्क किया जाता है। साथ ही नीचे की ओर छोटे-छोटे घुंघरुओं की डिटेलिंग है।
अगर आप हैवी ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो थ्री-पीस ढोलकी रिंग सेट बेस्ट है। इस सेट में तीन अलग-अलग रिंग्स का कॉम्बिनेशन होता है, जो हाथों को रिच और ग्रैंड लुक देता है।
सिंगल ढोलकी रिंग भी बेहद अट्रैक्टिव और एलिगेंट दिखाई देती है। खासतौर पर मीनाकारी वर्क वाली रिंग्स बीच वाली उंगली में पहनने पर बहुत रॉयल लुक देती हैं।
शादी और त्योहारों पर सॉलिड गोल्ड ढोलकी रिंग्स काफी पसंद की जाती हैं। इनका डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बेहद रिच दिखाई देता है। इसमें रिंग के दोनों तरफ घुंघरुओं वाली छोटी रिंग्स हैं।
आपको स्टोन ज्वेलरी पसंद है, तो स्टोन ढोलकी रिंग चुनें। इस डिजाइन में बीच में ओवल शेप का रंगीन स्टोन है और दोनों ओर हाथी की आकृति बनाई है। नीचे मोतियों या घुंघरुओं की डिटेलिंग है।
हाथी भारतीय संस्कृति में शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि हाथी मुख डिजाइन वाली ढोलकी रिंग्स काफी पसंद की जाती हैं। आप ऐसी हाथी फेस रिंग डिजाइन चुनें।
लोटस शेप्ड ढोलकी रिंग्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इस डिजाइन में ऊपर की ओर कमल के फूल का पैटर्न बनाया जाता है, जबकि नीचे की तरफ ढोलकी शेप और घुंघरुओं की खूबसूरत डिटेलिंग है।