लाइट फैब्रिक के साथ फुल फंफर्ट, चुनें 6 चिकनकारी साड़ी
Other Lifestyle Feb 16 2026
Author: Bhawana Tripathi Image Credits:instagram
Hindi
बखिया कढ़ाई साड़ी
चिकनकारी में बखिया कढ़ाई साड़ी की खासियत इसकी कपड़े के पीछे से की गई कढ़ाई है। जिससे आगे की तरफ शैडो जैसा खूबसूरत इफेक्ट दिखता है। चिकनकारी की यह खास पहचान है।
Image credits: pinterest
Hindi
मुरी चिकनकारी
उभरी हुई कढ़ाई की मुरी चिकनकारी साड़ी फांडा से ज्यादा राउंड और रिच दिखती है। ब्राइडल और हेवी साड़ी में मुरी चिकनकारी को खूब पसंद किया जाता है।
Image credits: instagram
Hindi
टेपची स्टिच चिकनकारी साड़ी
आप जॉर्जेट फैब्रिक में बेसिक टेपची स्टिच कढ़ाई वाली साड़ी खरीद सकती हैं।Tepchi सीधी लाइन में की गई कढ़ाई है, जो फ्लोरल और बॉर्डर डिजाइन में इस्तेमाल होती है।
Image credits: instagram
Hindi
फांडा चिकनकारी साड़ी
गर्मियों से निजात पाने के लिए आप गांठ वाली कढ़ाई यानी फांडा चिकनकारी साड़ी चुन सकती हैं। ऐसी कढ़ाई में फूलों के बीच दानों या बीज जैसा उभरा हुआ लुक दिखता है।
Image credits: instagram
Hindi
बॉर्डर एंब्रॉयडरी वर्क साड़ी
बॉर्डर में केवल एंब्रॉयडरी वर्क एक तरह साड़ी को फैंसी दिखाता है वहीं दूसरी तरह हल्का ऑर्गेंजा सिल्क फैब्रिक इसकी खूबसूरती बढ़ाता है।
Image credits: social media
Hindi
ब्लू चिकनकारी साड़ी
आप हल्के से लेकर हैवी कढ़ाई वाली चिकनकारी साड़ी गर्मियों में पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी में हर जगह धागे की कढ़ाई दिखाई देती है।