Hindi

Makeup Brush Cleaner: मेकअप ब्रश क्लीनर हटाएं, ट्राय करें ये 4 हैक

Hindi

मेकअप ब्रश ऐसे करें क्लीन

गंदे ब्रश में जमा ऑयल, फाउंडेशन, ब्लश, पाउडर और बैक्टीरिया मेकअप को पैची बनाते हैं। अब 4 सस्ते और असरदार हैक से मेकअप ब्रश को मिनटों में चमकाएं।

Image credits: PINTEREST
Hindi

हल्का गर्म पानी और शैम्पू हैक

यह हैक सॉफ्ट ब्रिसल से लेकर बड़े ब्लेंडिंग ब्रश तक सबके लिए सुरक्षित है। हल्के गुनगुने पानी में 2–3 बूंदें बेबी शैम्पू डालकर ब्रश को घुमाएं। गंदगी ऊपर तैरने लगेगी।

Image credits: Getty
Hindi

ऑलिव ऑयल और हैंडवॉश हैक

फाउंडेशन और कंसीलर ब्रश में मेकअप सबसे ज्यादा जमता है। 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच हैंडवॉश मिलाएं। ब्रश को इस मिक्सचर पर घुमाएं। मेकअप तुरंत रिलीज हो जाएगा। 

Image credits: Getty
Hindi

बेकिंग सोडा और नींबू हैक

ब्रश लंबे समय से साफ नहीं किए, तो यह हैक ट्राय करें। एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। 1 चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें नींबू का रस डालें। ब्रश को 5 मिनट भिगोने के बाद रगड़कर धो लें।

Image credits: social media
Hindi

साबुन की टिकिया और सिलिकॉन मैट हैक

अगर आपको जल्दी है या रोज ब्रश यूज होते हैं यह तरीका सबसे तेज है। एक सादी सफेद साबुन की टिकिया को हल्का गीला करें। ब्रश को साबुन पर घुमाएं। फिर सिलिकॉन ब्रश-क्लीनिंग मैट पर रगड़ें। 

Image credits: PINTEREST
Hindi

ब्रश सुखाने का सही तरीका

  • ब्रश को उल्टा या एंगल पर नीचे की तरफ रखकर सुखाएं। 
  • हवा वाली जगह में रखें, धूप में नहीं। 
  • ब्रश का फेरे गीला न रहने दें—ब्रिसल ढीले हो सकते हैं। 
  • हर 10–12 दिन में ब्रश जरूर साफ करें।
Image credits: Getty

ताजे मोगरे के फूलों से सजाए लंबे बाल, देखें गजरा हेयरस्टाइल के 7 लुक

Fridge Magnet Design: कम दाम में किचन करेगा शाइन, खरीदें 6 फ्रिज मेगनेट

प्लेन साड़ी में चाहिए ग्लैम टच? ट्राई करें ये 6 डिजाइनर स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन

How to Treat Oily Skin: गर्मी, पसीना और पिंपल्स? गर्मियों के लिए बेस्ट ऑयली स्किन रूटीन