Hindi

Makeup Sponge कितना यूज करें? 6 ईजी क्लीनिंग टिप्स

Hindi

मेकअप स्पंज कितना यूज करें

मेकअप के लिए ज्यादातर लड़कियां Makeup Sponge यूज करती हैं, लेकिन गंदा स्पंज इस्तेमाल करने से पिंपल्स आ जाते हैं। जानें मेकअप स्पंज कितने समय तक इस्तेमाल करें और इसे साफ कैसे करें।

Image credits: social media
Hindi

Makeup Sponge कितने यूज करें

अगर आप रोज मेकअप करती हैं, तो मेकअप स्पंज को लगभग 2–3 महीने में बदल देना चाहिए। कभी-कभी मेकअप करती हैं, तो इसे 3–6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Image credits: instagram
Hindi

लिक्विड साबुन से करें क्लीन

मेकअप स्पंज साफ करने का सबसे आसान तरीका है माइल्ड लिक्विड साबुन का इस्तेमाल करना। हल्के गुनगुने पानी में स्पंज को भिगोएं, फिर थोड़ा बेबी शैम्पू या फेस वॉश लगाकर दबाते हुए साफ करें।

Image credits: insgtagram
Hindi

बेबी शैम्पू यूज करें

अगर स्पंज ज्यादा गंदा हो गया है, तो बेबी शैम्पू एक जेंटल ऑप्शन है। यह स्पंज को नुकसान पहुंचाए बिना गहराई से साफ कर देता है। स्पंज को 5 मिनट डुबोकर रखें हल्के हाथों से साफ करें।

Image credits: instagram
Hindi

ऑलिव ऑयल और साबुन ट्रिक

वॉटरप्रूफ मेकअप या ज्यादा जमे हुए फाउंडेशन को हटाने के लिए ऑलिव ऑयल और साबुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑयल मेकअप को ढीला करता है और साबुन सफाई कर देता है।

Image credits: pinteest
Hindi

माइक्रोवेव ट्रिक

कुछ लोग स्पंज को गर्म पानी और साबुन में डालकर माइक्रोवेव भी करते हैं, जिससे बैक्टीरिया कम हो सकते हैं। लेकिन यह तरीका बहुत सावधानी से अपनाना चाहिए। ज्यादा देर माइक्रोवेव न करें।

Image credits: Gemini AI
Hindi

पूरी तरह सुखाना जरूरी

सिर्फ धोना काफी नहीं, स्पंज को पूरी तरह सुखाना भी जरूरी है। गीला स्पंज बैक्टीरिया का घर बन सकता है। सही तरीका खुली हवा में सूखने दें, बंद डिब्बे में गीला स्पंज न रखें।

Image credits: Gemini AI

अपरा एकादशी पर करें लड्‌डू गोपाल का श्रृंगार, देखें न्यू ड्रेस डिजाइन

Silk Paithani Saree: सिल्क पैठणी साड़ी से पाएं रॉयल+संस्कारी लुक, वट सावित्री पूजा के लिए 10 खूबसूरत डिजाइन

Traditional Dupatta: वट सावित्री पर दुल्हन सा निखरेगा लुक, चुनें ये ट्रेडिशनल ब्राइडल दुपट्टा

Volume Hairstyles: पतले छोटे बालों में भी दिखेंगी डीवा, चुनें तृषा कृष्णन से 6 हेयरस्टाइल