Lamp Designs: बेडरूम में लाएं होटल जैसी वाइब, बजट में लगाएं 8 लैंप
Other Lifestyle Feb 10 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
लोटस शेप फ्लावर लैंप
मॉडर्न लुक के साथ ट्रेडिशनल टच के लिए आप इस तरीके के कमल के फूल के शेप का लैंप चुन सकते हैं। जिसमें व्हाइट कलर की पेटल्स है, नीचे एक स्टिक देकर ग्रीन कलर का बेस बनाया गया है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
वॉल हैंगिंग स्टिक लाइट
बेड के बाजू में अगर जगह कम है, तो आप इस तरह से हैंगिंग लाइट भी लगा सकते हैं। ये स्टिक लाइट आसानी से दीवार में चिपक जाती है और इसका ट्विस्टेड लुक रूम को बहुत ही मॉडर्न लुक देगा।
Image credits: Instagram@glowy_getter.co
Hindi
3D ट्विस्टेड लाइट
आजकल 3D लाइट्स काफी ट्रेंड में है। आप अपने बेड के बाजू की टेबल में इस तरह की ट्विस्टेड 3D लाइट लगा सकते हैं। जिससे रोशनी तो खूब सारी आएगी ही और लुक भी कमाल का मिलेगा।
Image credits: Instagram@dashfindshop
Hindi
3D मूनलाइट
बेडरूम में चांद सी रोशनी लाने के लिए आप 3D मूनलाइट लैंप भी चुन सकते हैं, जो वॉर्म येलो कलर का है। इस राउंड 3D बॉल में चारों तरफ से रोशनी आएगी, जिससे चांद की रोशनी जैसा लुक मिलेगा।
Image credits: Instagram@fluxzones
Hindi
वॉल लाइट करें ट्राई
बेडरूम में होटल जैसा लुक देने के लिए आप इसके पीछे हाफ मून शेप की स्ट्रिप लाइट लगवाए, जिससे पूरे बेड पर रोशनी आएगी साथ ही साइड की टेबल्स में आप छोटे-छोटे लैंप्स रख सकते हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
स्टिक ऑन वॉल लाइट
बच्चों के बेडरूम में स्टिक ऑन क्यूट सी लाइट बहुत ही प्यारी लगेगी। ये आसानी से ₹300-₹400 में मिल जाती है। इसमें एक बैटरी होती है जिसको चार्ज करके आप ये लाइट ऑन कर सकते हैं।
Image credits: Instagram@tekxoss
Hindi
फ्लोर लैंप
आपको लंबे लैंप की तलाश है, तो अपने बेडरूम के साइड में आप स्टैंडी लैंप रख सकते हैं। जिसमें ब्लैक कलर का स्टैंड दिया गया है और ऊपर व्हाइट कलर की पेटल्स का डिजाइन है।