प्रिंसेस ब्लाउज में फ्रंट में प्लीट्स होती है। यह डिजाइन फिगर को शेप देता है और लुक को एलीगेंट बनाता है। खासकर साड़ी, लहंगा और स्कर्ट के साथ ये खूबसूरत लगते हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पफ स्लीव्स प्रिंसेस ब्लाउज
इस तरह के ब्लाउज पहनकर आप सच में प्रिंसेस जैसा लुक पा सकती हैं। इसमें ब्रोकेड फैब्रिक से प्रिंसेस कट ब्लाउज है और फुल पफ स्लीव्स दी है। फ्रंट में डीप हार्ट शेप नेकलाइन है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
कोर्सेट स्टाइल प्रिंसेस ब्लाउज
कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। ये प्लीटेड स्कर्ट, लहंगा और प्लाजो पैंट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। ब्रोकेड या रिच फैब्रिक में ऐसे प्रिंसेस कट ब्लाउज बनवाया जा सकता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
स्ट्राइप प्रिंसेस कट ब्लाउज
आपके पास प्लेन साड़ी है और आप अट्रैक्टिव ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो ब्लैक और सिल्वर स्ट्राइप वाला प्रिंसेस ब्लाउज लें।। इसमें वी नेक है और फ्रंट पर वर्टिकल सिल्वर बॉर्डर दी गई है।
Image credits: Pinterest
Hindi
क्रिस क्रॉस पैटर्न प्रिंसेस ब्लाउज
लहंगा और साड़ी दोनों पर यह डिजाइन बहुत अच्छा लगता है। इसमें फ्रंट पर गोल्डन लेस लगाई गई है और नीचे डोरी से क्रिस क्रॉस पैटर्न है। ये ब्लाउज ट्रेंडी और डिफरेंट लुक देता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
बेल स्लीव्स प्रिंसेस ब्लाउज
इस डिजाइन में फ्रंट में प्रिंस कट के साथ डीप नेकलाइन दी जाती है और स्लीव्स को बेल स्टाइल में रखा जाता है। ट्रांसपेरेंट फैब्रिक की लूज स्लीव्स इसे और ज्यादा एलिगेंट बनाती हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
इल्यूजन स्टाइल प्रिंसेस ब्लाउज
इसमें डीप नेकलाइन ब्लाउज बनाया जाता है और उसके ऊपर नेट फैब्रिक जोड़कर इल्यूजन इफेक्ट दिया जाता है। यह स्टाइल ग्लैमरस भी लगता है और रिवीलिंग भी नहीं होता है।