Propose Day Gift: खाली हाथ GF को ना करें प्रपोज, बजट में दें 7 गिफ्ट
Other Lifestyle Feb 07 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Getty
Hindi
रिंग के साथ करें गर्लफ्रेंड को प्रपोज
ये एक आईकॉनिक प्रपोज डे गिफ्ट है। अगर आप I Love You कहने के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को एक प्यारी सी रिंग देंगे, तो यकीन मानिए कि वो आपको हां करने से खुद को नहीं रोक पाएगी।
Image credits: Getty
Hindi
गुलदस्ते के साथ करें प्रपोज
बजट फ्रेंडली गिफ्ट में फूलों का गुलदस्ता बेस्ट ऑप्शन है। ये प्यार का सबसे क्लासिक और रोमांटिक गिफ्ट से माना जाता है। आप रेड, पिंक या व्हाइट रोज का खूबसूरत सा बुके उन्हें लेकर दें।
Image credits: Getty
Hindi
प्रिंटेड फोटो फ्रेम
रोमांटिक अंदाज में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए आप एक फोटो फ्रेम लेकर अपनी और पार्टनर की फोटो उसमें लगाएं और साथ में कुछ कस्टमाइज मैसेज भी प्रिंट करवाएं।
Image credits: Getty
Hindi
कस्टमाइज्ड मग
प्रपोज डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को 200 से ₹300 में कस्टमाइज मग बनवा कर भी दे सकते हैं। इसमें पर्सनल टच वाला फील भी आएगा। आप आई लव यू या बी माइन जैसे क्यूट मैसेज मग पर लिखवाएं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
ज्वेलरी के साथ करें प्रपोज
गर्लफ्रेंड के लिए स्पेशल गिफ्ट की तलाश में है, तो आप सुंदर सा ब्रेसलेट, लॉकेट या फिर चेन उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी आपको 500 के अंदर भी आसानी से मिल जाएगी।
Image credits: Getty
Hindi
चॉकलेट बॉक्स
किसी भी शुभ काम की शुरुआत अगर मीठे से हो तो सफलता जरूर मिलती है, इसलिए प्रपोज करने के दौरान आप अपनी गर्लफ्रेंड को डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट या सिल्क चॉकलेट का बॉक्स गिफ्ट करें।
Image credits: Getty
Hindi
कस्टमाइज्ड फोन कवर
प्रपोज डे पर पर्सनलाइज्ड फोन कवर भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ले सकते हैं। आप इसपर उनकी फोटो या प्यार भरे मैसेज प्रिंट करवाएं। ये फोन कवर आसानी से आपको 200 से 300 रुपए में मिल जाएंगे।