Hindi

राखी पर एथनिक लुक में चाहिए ग्लो? न्यूड मेकअप का ये ट्रेंड बचाएगा 2K

Hindi

ग्लोइंग बेस तैयार करें

चेहरे को साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद हल्का प्राइमर और स्किन टोन से मैचिंग फाउंडेशन लगाएं। बहुत ज्यादा लेयरिंग न करें, ताकि बेस नेचुरल-फ्रेश दिखाई दे।

Image credits: Chat gpt
Hindi

न्यूड आईशैडो रखें सॉफ्ट

आंखों पर बेज, पीच, लाइट ब्राउन या सॉफ्ट गोल्डन शेड लगाएं। एथनिक आउटफिट के साथ ये रंग खूबसूरत लगते हैं। आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा डार्क ब्राउन ब्लेंड करके आई लुक को डिफाइन करें।

Image credits: Chat gpt
Hindi

पतली आईलाइनर और काजल लगाएं

बहुत मोटा आईलाइनर लगाने की बजाय पतली लाइन बनाएं। आंखों को थोड़ा बड़ा और अट्रैक्टीव लुक के लिए वाटरलाइन पर काजल लगाएं। चाहें तो पलकों पर मस्कारा लगाकर लुक को और ओपन कर सकती हैं।

Image credits: Chat gpt
Hindi

पीच ब्लश से पाएं नेचुरल फ्लश

न्यूड मेकअप में ब्लश जरूरी है। पीच या सॉफ्ट पिंक ब्लश को गालों के ऊपरी हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं। इससे चेहरे पर फ्रेशनेस आएगी और मेकअप ज्यादा भारी भी नहीं लगेगा।

Image credits: Chat gpt
Hindi

न्यूड लिप्स को बनाएं फोकस

लिप्स पर ब्राउन-न्यूड, पीच-न्यूड या रोजी-न्यूड लिपस्टिक लगाएं। पहले न्यूड लिप लाइनर से शेप बनाएं और फिर लिपस्टिक लगाएं। बीच में थोड़ा ग्लॉस लगाने से होंठ ज्यादा प्लंपी दिखेंगे।

Image credits: Chat gpt
Hindi

हाईलाइटर से दें फेस्टिव ग्लो

चीकबोन्स, नाक के ब्रिज और क्यूपिड बो पर हल्का गोल्डन या शैंपेन हाइलाइटर लगाएं। एथनिक लुक के साथ सॉफ्ट हाइलाइटिंग चेहरे को खूबसूरत और कैमरा-फ्रेंडली फिनिश देगी।

Image credits: Chat gpt

रक्षाबंधन पर बहनें रीक्रिएट करें सारा तेंदुलकर से 6 खूबसूरत एथनिक लुक

Old Boxes DIY:पुराने जूते के बॉक्स से लेकर प्लास्टिक डिब्बों से सजाएं घर

रक्षाबंधन पर कौन सी साड़ी पहनें? सपना चौधरी के ये लुक्स एकदम परफेक्ट

कजरी तीज 2026 पर लगाएं लोटस मेहंदी, सिंपल से हैवी तक ये डिजाइन हैं कमाल