रक्षाबंधन 2026 पर सूट से हटकर लेवेंडर कलर का फिश कट लहंगा पहनें। इसे मिनिमल डिजाइन पर तैयार किया गया है। अगर आप परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करने की चाहत रखती हैं तो ये बेस्ट है।
स्टील ब्लू शेड पर साटन लहंगा में वेस्ट पर टहनी-पत्तियों की खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई है। जबकि लहंगे के नीचे कली में सिल्वर लेस का काम है, जो चलने पर बेहद स्टाइलिश लगता है।
अगर आप ज्यादा हैवी वर्क नहीं चाहती हैं तो ब्रोकेड और सिल्ल कॉम्बो पर फिश कट लहंगा चुनें। ट्रेडिशनल+इंडो वेस्टर्न लुक के लिए बेस्ट है। रेडीमेड खरीदने संग इसे स्टिच भी करा सकती हैं।
फिश कट+सीक्वेन की जुगलबंदी हटकर लगती है। इस लहंगे में पूरी तरह से छोटे-छोटे सीक्वेन और एंब्रॉयडरी वर्क है। साथ में मैचिंग स्ट्रैपी चोली और मैचिंग नेटेड दुपट्टा इसे शानदार बनाता है।
बेज शेड में आने वाला यह पीस बहुत यूनिक है। इसमें कटदाना, मोतियों संग एंब्रॉयडरी वर्क है। वहीं, चोली वी शेप में आती है। लहंगा हैवी इसलिए ज्वेलरी और मेकअप बिल्कुल हल्का रखें।
फेस्टिव सीजन में वाइब्रेंट कलर अच्छे लगते हैं। आप सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए गहरे लाल रंग का फिश कट लहंगा चुनें। यह ग्रेसफुल फ्लेयर और कटवर्क पर आता है जो आपको परफेक्ट फिगर देगा।
रक्षाबंधन पर क्लासी क्वीन दिखना है तो आप क्रीम शेड पर आना वाला सुंदर फ्लोरल एंब्रॉयडरी फिश कट लहंगा चुनें। सीक्वेन वर्क, केप स्टाइल दुपट्टा और मिनिमल ज्वेलरी मॉडर्न लुक देगी।