रिच वेलवेट फैब्रिक साड़ी राखी पर एलिगेंट लुक देगी। कियारा आडवाणी ने फुल स्लीव लेस डिजाइन वाले हाई नेक मॉडर्न कट ब्लाउज और ग्रीन स्टोन नेकलेस संग इसे स्टाइल किया है।
Image credits: instagram@kiaraaliaadvani
Hindi
ब्राउन शिमर साड़ी
कॉपर शेड ब्राउन शिमर डीवा लुक के लिए बेस्ट है। यह फिशकट ड्रेप्ड साड़ी है जिसपर सीक्विन-मोतियों का काम है। साथ में स्टेटमेंट नेकलेस और इयररिंग्स कमाल लगते हैं।
Image credits: instagram@kiaraaliaadvani
Hindi
ऑफ व्हाइट स्ट्राइप्ड साड़ी
मॉडर्न लाइफस्टाइल को हाईलाइट करते हुए ऑफ शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज संग आप सफेद रंग की साड़ी पहनें, जो शिमरी फिनिश पर आती है। साथ में पारंपरिक झुमके जंच रहे हैं।
Image credits: instagram@kiaraaliaadvani
Hindi
गोटा पट्टी साड़ी डिजाइन
पिंक शेड और गोल्डन बॉर्डर वाली यह साड़ी राखी के त्योहार में जान डाल देगी। पल्लू पर गोल्डन एंब्रॉयडरी खूबसूरत लगती है। साथ में स्ट्रैपी ब्लाउज लुक कंप्लीट करेगा।
Image credits: instagram@kiaraaliaadvani
Hindi
रेड फ्लोरल प्रिंट साड़ी
ज्यादा हैवी पीस से हटकर आप फेस्टिव सीजन पर फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं। यह साटन फैब्रिक पर हैं जिस पर बड़े-बड़े फूल बने हुए हैं। आप हैवी इयररिंग्स और कटस्लीव ब्लाउज पर पहनें।
Image credits: instagram@kiaraaliaadvani
Hindi
चिकनकारी साड़ी
सिंपल बट नीट स्टाइल की चाहत है तो नेटेड पैटर्न चिकनकारी वर्क साड़ी चुनें। इसमें बारीक धागों की कढ़ाई है जो हटकर और बोल्ड लुक देती है। आप इसे कुंदन ज्वेलरी संग स्टाइल करें।
Image credits: instagram@kiaraaliaadvani
Hindi
सिंपल पिंक साड़ी
गुलाबी रंग की साड़ी के बॉर्डर पर ट्रेडिशनल एथनिक प्रिंट और छोटे-छोटे हैंगिंग लटकन दिए गए हैं। आप इसे फेस्टिव सीजन के अलावा कैजुअल आउटिंग पर भी पहन सकती हैं।