स्मूद टेक्सचर+फ्लोई फैब्रिक, रोजा में पहनें 7 गज्जी सिल्क सूट
Other Lifestyle Feb 27 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
गज्जी सिल्क सूट की खासियत
गज्जी सिल्क सूट गुजरात और राजस्थान के ट्रेडीशनल सिल्क सूट होते हैं। जिसका फैब्रिक बहुत सॉफ्ट होता है। ये स्किन पर चुभता नहीं है। ऐसे में आप रमजान में गज्जी सिल्क सूट पहन सकते हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
शेडेड गज्जी सिल्क सूट
ऑफिस, कॉलेज या किसी इवेंट में आप पिंक और येलो कलर के शेड में बांधनी प्रिंट गज्जी सिल्क सूट पहन सकती हैं। जिसमें गोटा पट्टी बॉर्डर दामन पर वर्क दिया गया है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
अफगानी स्टाइल गज्जी सिल्क सूट
मुस्लिम गर्ल्स पर इस तरह के अफगानी सूट बहुत ही क्लासी लगते हैं। आप गज्जी सिल्क फैब्रिक में वी नेक लूज पैटर्न एलाइन कुर्ता बनवाएं। जिसमें नेकलाइन और स्लीव्स पर सिल्वर कलर वर्क है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
ग्रीन गज्जी सिल्क सूट
ग्रीन और गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन रमजान में आपको बहुत खूबसूरत दिखाएगा। आप ग्रीन बेस में गोल्डन जरी वर्क किया हुआ गज्जी सिल्क चुनें। जिसके साथ स्ट्रेट कट पैंट और बॉर्डर वर्क चुन्नी है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
ब्लैक एंड रेड गज्जी सिल्क सूट
ब्लैक बेस में रेड पेचवर्क किया हुआ गज्जी सिल्क सूट आप 1000 रुपए में खरीद सकती हैं। जिसमें व्हाइट कलर की स्ट्राइप्स पूरे कुर्ते और चुन्नी में दी गई है।
Image credits: Instagram@hamdan_suits
Hindi
डेली वियर गज्जी सिल्क सूट
रमजान में अगर आप ऑफिस जाते हैं और डेली वियर के लिए सूट की तलाश में है, तो इस तरीके का गज्जी सिल्क सूट लें। ब्लू कलर के कुर्ते में व्हाइट कलर की डिटेलिंग नेक और शोल्डर पर दी हुई है।
Image credits: Instagram@labelnav_by_nupuur
Hindi
फ्रॉक स्टाइल गज्जी सिल्क सूट
प्लेन पिंक कलर के गज्जी सिल्क फैब्रिक से आप घेरदार कुर्ता, स्ट्रेट कट पैंट बनवा सकते हैं। इसके साथ बांधनी प्रिंट वाली गज्जी सिल्क चुन्नी कैरी करके हैवी लुक पाएं।