आउटिंग हो या वेडिंग, ट्राई करें सारा अर्जुन इंस्पायर्ड 7 हेयरस्टाइल्स
Other Lifestyle Jun 18 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
स्लीक हेयरबन
अगर आप शाम की पार्टी में जाने वाली हैं, तो सारा अर्जुन की तरह स्लीक हेयर बन बना सकती हैं। ब्लैक ड्रेस पर सारा ने फ्रंट से स्लीक हेयरस्टाइल करते हुए पीछे बन बनाया है।
Image credits: instagram
Hindi
मेसी हेयर बन
साड़ी पर अगर आपको एलिगेंट लुक चाहिए, तो मेसी हेयर बन परफेक्ट है। फ्रंट से लट निकालते हुए हेयर बन बनाएं। इसके साथ डायमंड इयररिंग्स जोड़ें।
Image credits: instagram
Hindi
लूज ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर आपके बाल लंबे हैं और शादी के किसी फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं, तो सारा की तरह हेयरस्टाइल कर सकती हैं। एथनिक अटायर के साथ आप लूज ब्रेड बनाए। उसमें हेयर एक्सेसरीज जोड़ें।
Image credits: instagram
Hindi
लाइट वेब हेयरस्टाइल
आउटिंग के लिए यह हेयरस्टाइल परफेक्ट है। लाइट वेब हेयरस्टाइल हर तरह के आउटफिट के साथ परफेक्ट लगती है।
Image credits: instagram
Hindi
हाई बन फ्रंट कट
वेडिंग या पार्टी के लिए हाई बन एक ग्रेसफुल चॉइस है। इसे थोड़ा मेसी टच देने से यह और भी स्टाइलिश लगता है। इन दिनों फ्रंट कट के साथ हाई बन हेयरस्टाइल खूब वायरल है।
Image credits: instagram
Hindi
स्ट्रेट ओपन हेयरस्टाइल
सिंपल और सोबर लुक के लिए आप बालों को स्ट्रेट करके ओपन रख सकती हैं। यह भी आउटिंग के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल है।