दामाद जी बनेंगे डैशिंग हंक! Shahid Kapoor से लें 7 कुर्ता-पजामा स्टाइल
Other Lifestyle Feb 25 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
हैप्पी बर्थ डे शाहिद कपूर
शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के इस वर्सेटाइल एक्टर के कुछ एथनिक लुक दिखा रहे हैं। जिसे आप अपने दामाद जी के लिए खरीद सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
कुर्ता पजामा में शाहिद लगते हैं डैशिंग हंक
कुर्ता पजामा में शाहिद कपूर डैशिंग हंक लगते हैं। उनकी पर्सनालिटी एथनिक वियर में और भी निखर कर सामने आती हैं। जैसा कि इस ब्लैक कुर्ता-पजामा में देख सकते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
ब्लैक कुर्ता विद जैकेट
ब्लैक स्ट्रेट कट कुर्ता के साथ शाहिद ने नेहरु जैकेट जोड़ा है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्ट्रेट पजामा पहना है। दोस्त की शादी में आप इस तरह के ड्रेसिंग लुक अपना सकते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
अंगरखा कुर्ता पजामा
प्रिटेंड ऑफ व्हाइट अंगरखा में शाहिद किसी देश के प्रिंस लग रहे हैं। अगर दामाद जी होली पर आपके घर आते हैं, तो इस तरह के एथनिक वियर उन्हें गिफ्त कर सकते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
ब्लैक कुर्ता विद गोल्डन प्रिंट
अगर दोस्त की शादी में आपको शामिल होना है, तो फिर इस तरह का ब्लैक कुर्ता स्टाइल कर सकते हैं। पूरे कुर्ते पर गोल्डन प्रिंट दिया गया है। इसके साथ ब्लैक पजामी पहने।
Image credits: instagram
Hindi
ब्लू थ्रेड एंड सीक्वेंस वर्क कुर्ता
नेवी ब्लू कुर्ता फेयर बॉय पर बहुत ही स्मार्ट लुक देता है। कुर्ता पर थ्रेड का काम किया गया है। बीच-बीच में चमक लाने के लिए सीक्वेंस का वर्क है। पर्व-त्योहार के लिए परफेक्ट ड्रेस है।
Image credits: instagram
Hindi
व्हाइट फ्रंट कट कुर्ता
लाइट ब्राउन थ्रेड वर्क से सजे फ्रंट कट कुर्ता में शाहिद शाही लुक दे रहे हैं। नए-नवेले दूल्हे के लिए इस तरह का एथनिक वियर परफेक्ट है।