जींस हो या प्लाजो पैंट, सब पर ट्रेंडी लगेंगे ये शॉर्ट बैंडेज कुर्ता
Other Lifestyle Apr 06 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
बंधेज कुर्तों की खासियत
बंधेज कुर्ते आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। ये ट्रेडिशनल वाइब के साथ एक मॉडर्न टच भी देते हैं और जींस, प्लाजो पैंट, सलवार, शरारा सबके साथ क्लासी लगते हैं।
Image credits: PInterest
Hindi
कॉटन बंधेज कुर्ता डिजाइन
कॉटन बंधेज कुर्ता गर्मियों में आपको कूल और कंफर्टेबल लुक देगा। आप ग्रीन बेस में पिंक बंधेज प्रिंट वाला कुर्ता चुन सकती है। जिसे ओवरसाइज पैटर्न में स्टिच किया गया है।
Image credits: Instagram
Hindi
शर्ट स्टाइल बंधेज कुर्ता
प्लाजो पैंट या स्ट्रेट कट पैंट के साथ आप इस तरीके का शर्ट स्टाइल का बंधेज प्रिंट कुर्ता लें। जिसमें कॉलर देकर सामने तीन से चार बटन दिए हुए हैं और साइड में स्लिट भी है।
Image credits: PInterest
Hindi
अंगरखा पैटर्न बंधेज कुर्ता
अंगरखा पैटर्न ट्रेडिशनल लुक देता है और एडजेस्टेबल भी होता है। आप कॉटन फैब्रिक में इस तरीके का बंधेज प्रिंट शॉर्ट कुर्ता लें और इसे व्हाइट कलर के पैंट्स के साथ वियर करें।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पेप्लम स्टाइल बंधेज कुर्ता
पेप्लम स्टाइल शॉर्ट कुर्ती आपको क्यूट और प्लेजेंट लुक देगी। आप पर्पल कलर में व्हाइट बंधेज प्रिंट पैटर्न में इस तरह का पेप्लम स्टाइल का फुल स्लीव्स कुर्ता स्टिच करवा सकते हैं।
Image credits: PInterest
Hindi
कोडी डिटेलिंग बंधेज कुर्ता
बंधेज कुर्ता में कौड़ियों की डिटेलिंग वाला पैटर्न आपको ट्रेडिशनल+ट्रेंडी लुक देगा। आप ब्लू कलर का बंधेज प्रिंट कुर्ता चुनें, जिसके ऊपर व्हाइट कलर की लेस और कौड़ियों की हैंगिंग है।
Image credits: PInterest
Hindi
मल्टी कलर्स स्ट्रैपी कुर्ता
बंधेज प्रिंट में मल्टी कलर डिजाइन आपको एकदम वाइब्रेंट लुक देगा। आप फ्रॉक स्टाइल शॉर्ट कुर्ता पतली सी स्ट्रैप पैटर्न में स्टिच करवा सकती है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
हॉल्टर नेक बंधेज कुर्ता
रेड कलर के बेस में व्हाइट कलर के बंधेज ब्लॉक प्रिंट वाला कुर्ता भी आप चुन सकते हैं। इसे आप हॉल्टर नेक में बनवाएं और नेक पर सिल्वर कलर की हैंगिंग लेस भी लगाएं।