टॉल गर्ल के लिए बेस्ट ब्लाउज , Sonam Bajwa से 7 डिजाइंस करें कॉपी
Other Lifestyle Feb 19 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
गोल्डन शिमरी डीप नेक ब्लाउज
यह गोल्डन शिमरी ब्लाउज डीप नेक डिजाइन के साथ बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट लुक दे रहा है। इसकी स्लीवलेस कट और फिटेड स्टाइल साड़ी के साथ मिलकर मॉडर्न और रॉयल अपील क्रिएट कर रही है।
Image credits: instagram
Hindi
गोल्डन एम्ब्रॉयडरी स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज
गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला यह हाफ स्लीव्स ब्लाउज बेहद क्लासी और रॉयल लुक दे रहा है। इसका डीप नेक डिज़ाइन और बारीक कढ़ाई इसे पारंपरिक साड़ी के साथ परफेक्ट और एलीगेंट बनाती है।
Image credits: instagram
Hindi
हॉल्टर नेक सीक्वेंस ब्लाउज
पेस्टल कलर की शिमरी साड़ी के साथ हॉल्टर नेकलाइन सीक्वेंस ब्लाउज बेहद परफेक्ट और एलिगेंट लगता है। स्लिम और लंबी हाइट वाली लड़कियों पर इस डिजाइन का ब्लाउज शानदार नजर आता है।
Image credits: instagram
Hindi
फुल स्लीव्स चोली कट हैवी वर्क ब्लाउज
अगर आप हैवी वर्क लहंगा बेस्टी की शादी में पहनने वाली हैं, तो ब्लाउज हाफ स्लीव्स और सिंपल नेकलाइन की बजाए फुल स्लीव्स और चोलीकट नेकलाइन बनवाएं। यह रॉयल लुक देती है।
Image credits: instagram
Hindi
डीप वी-नेक सीक्वेंस ब्लाउज
डीप वी-नेक सीक्वेंस ब्लाउज शिमरी फैब्रिक में बेहद ग्लैमरस और एलीगेंट लुक दे रहा है। इसका फिटेड डिजाइन और नाज़ुक कढ़ाई इसे पार्टी या वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
राउंड नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज
राउंड नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज रेड साड़ी पर बहुत ही सुंदर लगता है। यंग और फ्रेश लुक के लिए आप इस पैटर्न में ब्लाउज टेलर से सिलवा सकती हैं।