सांवरिया भी हो जाएगा बावरिया, जब पहनकर इठलायेंगी सोनम कपूर से 8 लहंगे
Other Lifestyle Jun 09 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Instagram
Hindi
सोनम कपूर का जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन डीवा सोनम कपूर 9 जून को 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको दिखाते हैं उनके 8 सबसे बेहतरीन लहंगा लुक्स जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
पेस्टल लहंगा करें ट्राई
अगर आप सोनम कपूर की तरह फैशनिस्ता लगना चाहती हैं, तो लाल पीले कलर को छोड़कर पेस्टल कलर चुन सकती हैं। जैसे उन्होंने क्रीम कलर का घेरदार लहंगा पहना है, जिसके ऊपर जरी वर्क है।
Image credits: Instagram
Hindi
रेड थ्रेड वर्क लहंगा
रेड कलर के सैटिन फैब्रिक पर थ्रेड वर्क किया हुआ लहंगा भी आप पहन सकती हैं। इसके साथ सोनम की तरह स्टाइलिश लुक अपनाने के लिए हाई नेक वन स्लीव्स ब्लाउज पहनकर मॉडर्न दिखें।
Image credits: Instagram
Hindi
लहंगा विद श्रग
व्हाइट और ग्रे कलर के बेस में आप जिग-जैग स्ट्राइप्स वाला लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ सेम फैब्रिक का ब्लाउज बनवाएं। ऊपर से टिशू की श्रग स्टाइल चुन्नी कैरी करके मॉडर्न लुक अपनाएं।
Image credits: Instagram
Hindi
व्हाइट गोटा पट्टी लहंगा डिजाइन
सोनम कपूर की तरह आप अपने हस्बैंड को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए व्हाइट घेरदार लहंगा बनवाएं। जिसमें गोटा पट्टी की चौड़ी लेस दी हुई है। इसके साथ ब्लाउज और ऑर्गेंजा चुन्नी पहनी है।
Image credits: Instagram
Hindi
ब्लैक लहंगा लुक करें वियर
सोनम कपूर की तरह मॉडर्न और क्लासी लुक के लिए आप ब्लैक कलर का सेल्फ नेट वाला लहंगा पहन सकती है। उसके साथ इल्यूजन नेकलाइन वाला डीप नेक ब्लाउज पहने और एकदम क्लासी दिखें।
Image credits: Instagram
Hindi
कस्टमाइज्ड लहंगा
सोनम कपूर की तरह आप टिशू फैब्रिक में घेरदार मैजेंटा कलर का लहंगा बनवा सकती हैं। इसे कस्टमाइज करवाने के लिए लहंगे पर अपना नाम और चुन्नी पर कोई कोटेशन लिखवा सकती हैं।