अगर आप पहली बार मेहंदी लगा रहे हैं, तो एक बड़े स्क्वायर बॉक्स से शुरुआत करें। इसके अंदर छोटे फूल, डॉट्स या पत्तियां बनाकर डिजाइन को सुंदर बनाया जा सकता है।
इस डिजाइन में एक बड़े स्क्वायर के अंदर दूसरा छोटा स्क्वायर बना लें। दोनों बॉर्डर के बीच डॉट्स या लाइन पैटर्न बनाकर डिजाइन को स्टाइलिश बना लें।
स्क्वायर फ्रेम के अंदर छोटे-छोटे चैक बनाकर खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। बिना फूल, डिजाइन के भी सिर्फ चेक के साथ खूबसूरत पैटर्न बना सकते हैं।
स्क्वायर फ्रेम के बीच में छोटा मंडला बनाकर डिजाइन भी बना सकते हैं। मंडला के चारों ओर डॉट्स और लाइन पैटर्न जोड़ने से मेहंदी और ज्यादा सुंदर लगती है।
स्क्वायर के अंदर जाली जैसा पैटर्न बनाना काफी आसान होता है। यह डिजाइन हाथों को भरा हुआ लुक देता है और किसी भी फेस्टिव आउटफिट के साथ शानदार दिखाई देता है।
स्क्वायर फ्रेम के साथ तिरछी बेल और पत्तियां बनाकर अरेबिक स्टाइल लुक दे सके हैं। यह डिजाइन कम मेहनत में प्रोफेशनल फिनिश देता है।
यदि आपको मेहंदी बनाना बिल्कुल नहीं आता, तो डॉट्स और सीधी लाइनों की मदद से स्क्वायर डिजाइन तैयार कर सकते हैं। यह सबसे आसान पैटर्न में से एक है और जल्दी बन जाता है।
हाथ के पीछे एक बड़ा स्क्वायर बनाकर उसे कलाई तक छोटी-छोटी ज्योमेट्रिक स्क्वायर बनाएं। इससे डिजाइन लंबा और खूबसूरत दिखाई देता है, जबकि इसे बनाना भी काफी आसान होता है।
आजकल मिनिमल डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। एक स्क्वायर, कुछ डॉट्स और छोटी पत्तियों की मदद से एलिगेंट लुक पाया जा सकता है। यह डिजाइन कॉलेज गर्ल्स और बिगनर्स के लिए बेस्ट है।
झुमका स्टाइल में स्क्वायर मेहंदी की ये डिजाइन सिंपल, सोबर और बनाने में आसान है। इस तरह की डिजाइन के बीच में रोज या लोटस डिजाइन बना सकते हैं।