वेट लॉस के बाद भी फेस रहेगा टाइट, तमन्ना का Uplift Makeup करें ट्राय
Other Lifestyle Feb 04 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
बेस मेकअप रखें लाइट लेकिन स्ट्रैटजिक
वेट लॉस के बाद हैवी फाउंडेशन चेहरे को और फ्लैट दिखा सकता है। ऐसे में लाइट कवरेज फाउंडेशन लगाएं। फेस के सेंटर एरिया में ज्यादा कवरेज दें और बाहर ब्लेंड करें, इससे फेस लिफ्टेड लगेगा।
Image credits: instagram
Hindi
कंसीलर से बनाएं फेस लिफ्ट इफेक्ट
आंखों के नीचे, नाक के किनारों और होंठों के आसपास कंसीलर लगाते समय इसे ऊपर की दिशा में ब्लेंड करें। तमन्ना की तरह आउटवर्ड और अपवर्ड मूवमेंट से मेकअप करने पर फेस शार्प नजर आता है।
Image credits: instagram
Hindi
ब्लश का सही प्लेसमेंट
वेट लॉस के बाद ब्लश नीचे लगाने से चेहरा लटका हुआ दिख सकता है। तमन्ना स्टाइल Uplift Makeup के लिए ब्लश को गालों के ऊपरी हिस्से से कानों की तरफ स्लैंटेड शेप में लगाएं।
Image credits: instagram
Hindi
कंटूर नहीं, सॉफ्ट ब्रॉन्जर करें यूज
हैवी कंटूरिंग की जगह हल्का ब्रॉन्जर चुनें। गालों के हड्डी वाले हिस्से पर ऊपर की ओर ब्रॉन्जर लगाएं। इससे फेस स्ट्रक्चर डिफाइंड लगेगा लेकिन हार्श नहीं दिखेगा।
Image credits: Instagram
Hindi
लिप्स रखें नेचुरल और हाइड्रेटेड
वेट लॉस के बाद ड्राई लिप्स चेहरे की थकान दिखा सकते हैं। तमन्ना की तरह न्यूड पिंक, पीची न्यूड या रोज़ी शेड्स चुनें। ग्लॉसी या सैटिन फिनिश लिपस्टिक फेस को यंग और प्लम्प लुक देती है।
Image credits: instagram
Hindi
आंखों का मेकअप बनाए चेहरे को फ्रेश
तमन्ना का आई मेकअप सिंपल लेकिन एलिगेंट रहता है। सॉफ्ट ब्राउन या न्यूड आईशैडो, हल्का विंग्ड आईलाइनर और अच्छी तरह कर्ल की हुई लैशेज आंखों को ओपन लुक देती हैं।