छोटी कतरनों से बनाएं घर के लिए ये रंग-बिरंगी Tapestry Wall Hanging
Other Lifestyle Apr 14 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:AI
Hindi
क्या होती है टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग
टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग आजकल काफी ट्रेंड में है। ये छोटे-छोटे कपड़ों से बनी होती है। इसमें आमतौर पर मंडला, बोहो, नेचर और एब्स्ट्रेक्ट जैसे कई यूनिक पैटर्न मिलते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग डिजाइंस
टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग में आप राउंड शेप के कई डिजाइंस चुन सकते हैं। अगर आपके पास पुराने कपड़े पड़े हुए हैं तो इसे राउंड शेप में अलग-अलग साइज में लगाकर आप किसी वॉल पर हैंग करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
पुरानी डेनिम से बनाएं वॉल हैंगिंग
डेनिम की मदद से भी आप टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। छोटे-बड़े राउंड सर्किल लेकर इसमें डेनिम के पीस लगाएं, चाहे तो कुछ थ्रेड वर्क भी करें और इसे घर की किसी दीवार पर सजाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
बजट फ्रेंडली टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग
टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग कम कीमत में बड़ा और इंपैक्टफुल डेकोर करती है। आप दीवार पर इस तरह से बड़ा सा क्लॉथ मटेरियल ले सकते हैं। जिसमें व्हाइट बेस में रंग-बिरंगे धागों से कढ़ाई है।
Image credits: Pinterest
Hindi
कश्मीरी कढ़ाई वॉल हैंगिंग
कश्मीरी या ऊनी धागों से की गई कढ़ाई का आप एक लंबा सा कपड़े का पीस लेकर इसके नीचे टैसल्स लगाएं। इसे एक लकड़ी के स्टैंड पर लगाएं और अपने घर की किसी लंबी दीवार पर इसे सजाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
पेस्टल कलर टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग
आपके घर का कलर व्हाइट है और आप ब्राइट कलर की जगह सटल कलर यूज कर सकते हैं। आप पेस्टल शेड में कपड़े पर बनी कोई पेंटिंग या थ्रेड वर्क की हुआ कोई कपड़ा हैंग कर सकते हैं।
Image credits: Gemini AI
Hindi
मिरर टेपेस्ट्री वॉल हैंगिंग
आजकल घर के कोने में बड़ा सा मिरर रखने का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। लेकिन सिंपल मिरर की जगह आप पुराने छोटे-छोटे कपड़े लेकर इसके आजू-बाजू इस तरह से टेपेस्ट्री डिजाइन बना सकते हैं।