Hindi

कौन थे कार्ल लेगरफेल्ड, जिनके सम्मान में Met Gala की रखी गई है थीम

Hindi

क्या है मेट गाला

मेट गाला फैशन, फेमस पर्सनालिटी और पॉप कल्चर के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। कॉस्टयूम कंपनी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए शुरू हुआ यह इवेंट आज काफी बदल गया है। 

Image credits: Instagram
Hindi

मेट गाला 2023 का थीम

मेट गाला का थीम इस बार कार्ल लेगरफेल्ड के सम्मान में रखा गया है। विषय है "कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ बीटयू "।

Image credits: Getty
Hindi

कौन थे कार्ल लेगरफेल्ड

कार्ल लेगरफेल्ड फैशन डिजाइनर थे। जिनका करियर 1950 के दशक से शुरू हुआ। फैशन की दुनिया में 1980 तक वो पूरी दुनिया में छा गए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

सात दशक तक किया राज

20वीं सदी के सबसे फेमस डिजाइनरों में से एक कार्ल लेगरफेल्ड का करियर सात दशकों में फैला है। 19 फरवरी, 2019 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Image credits: Instagram
Hindi

कार्ल लेगरफेल्ड की उपलब्धि

जर्मनी के हैम्बर्ग में 1933 में जन्मे कार्ल लेगरफेल्ड फ्रांसीसी फैशन हाउस चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। 1983 में वो इस पोस्ट पर काबिज हुए और निधन तक इसपर बने रहें।

Image credits: Instagram
Hindi

क्रिएटिव डायरेक्टर भी रहे

कार्ल लेगरफेल्ड इतालवी फर और लेदर से जुड़े फेमस फैशन हाउस फेंडी के क्रिएटिडव डायरेक्टर भी रहें। उनके डिजाइन की दुनिया कायल थी।

Image credits: Instagram
Hindi

अनोखा था कार्ल का पहनावा

एक अमीर फैमिली में पैदा हुए कार्ल का पहनावा बिल्कुल अलग था। सफेद बाल, ब्लैक चश्मा, बिना उंगलियों के दस्ताने में कई फैशन कार्यक्रम में पहने नजर आते थे।

Image credits: Getty
Hindi

अपना ब्रांड बनाया

1984 में, कार्ल ने अपना ब्रांड बनाया। लेकिन साल 2005 में इसे टॉमी हिलफिगर ग्रुप को बेच दिया गया था। अब यह कोष एपैक्स पार्टनर्स के अधिकार में है।

Image credits: Getty
Hindi

दिखाए जाएंगे कार्ल के डिजाइन

मेट गाला 2023 की प्रदर्शनी में स्वर्गीय कार्ल के 150 डिज़ाइन उनके मूल स्केच के साथ प्रदर्शित होंगे।उनकी मृत्यु पर, फैशन उद्योग ने उन्हें भावनात्मक संदेशों के साथ श्रद्धांजलि दी।

Image Credits: Getty