पौधा मरने से पहले देता है ये 6 संकेत, न करें नजरअंदाज
Lifestyle Jul 05 2026
Author: Bimla Kumari Image Credits:chatgpt
Hindi
पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं
अगर पर्याप्त पानी मिलने के बावजूद पौधे की पत्तियां तेजी से पीली होने लगें, तो यह जड़ों के सड़ने का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत अतिरिक्त पानी रोक दें।
Image credits: pinterest
Hindi
मिट्टी से बदबू आने लगे
गमले की मिट्टी से सड़ी हुई या फफूंदी जैसी तेज बदबू आए, तो समझ लें कि जड़ों में सड़न शुरू हो चुकी है। मिट्टी बदलें और बेहतर ड्रेनेज का इंतजाम करें।
Image credits: getty
Hindi
पौधा मुरझाया हुआ दिखे
मिट्टी गीली होने के बावजूद पौधा झुका हुआ या मुरझाया नजर आए, तो जड़ें पानी और पोषक तत्व नहीं खींच पा रही हैं। तुरंत जांच कर अच्छे से देखभाल करें।
Image credits: pinterest
Hindi
नई पत्तियां निकलना बंद हो जाए
अगर पौधे की ग्रोथ अचानक रुक जाए और नई पत्तियां या कलियां आनी बंद हो जाएं, तो इसकी वजह जड़ों का खराब होना हो सकती है।
Image credits: pinterest
Hindi
जड़ों का रंग काला या भूरा दिखे
पौधे को सावधानी से निकालकर देखें। स्वस्थ जड़ें सफेद होती हैं, जबकि सड़ी हुई जड़ें काली, भूरी और मुलायम दिखाई देती हैं। खराब हिस्से काटकर नई मिट्टी में लगाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
तना नीचे से नरम पड़ने लगे
अगर तने का निचला हिस्सा मुलायम या गलता हुआ महसूस हो, तो यह गंभीर रूट रॉट का संकेत है। ऐसे में फंगीसाइड का इस्तेमाल करें और पानी सीमित करें।