चाणक्य से सीखें कैसे पढ़ सकते हैं लोगों का मन, धोखेबाज से रहेंगे दूर
Relationships May 22 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:social media
Hindi
चाणक्य से सीखें कैसे पढ़ सकते हैं लोगों का मन
दोस्त कभी धोखा देते हैं तो पार्टनर कभी झूठ बोलकर निकल जाते हैं।जिससे आप दुखी हो जाते हैं। लेकिन चाणक्य से लोगों का मन पढ़ना सीख सकते हैं और धोखेबाज से बच सकते हैं।
Image credits: chatgpt AI
Hindi
क्या कहते हैं नहीं, क्या करते हैं ये देखिए
किसी व्यक्ति का असली स्वभाव उसकी बातों में नहीं, उसके कर्मों में होता है। शब्दों को अनदेखा कीजिए, काम को देखिए। जो बार-बार अपनी बातों से मुकर जाए, उस पर भरोसा न करें।
Image credits: Instagram
Hindi
आंखें बोलती हैं मन की भाषा
आंखों को आत्मा का दर्पण कहा जाता है।किसी की आंखें देखकर झूठ या सच का अंदाजा लगा सकते हैं।सच्चे लोग की आंखें स्थिर, शांत होती हैं। नकली लोगों की आंखें इधर-उधर बात करते वक्त होती है।
Image credits: social media
Hindi
निर्बल या गरीबों के प्रति व्यवहार देखिए
चाणक्य के मुताबिक जो कमजोरों से बदतमीजी करता है और ताकतवरों के आगे झुकता है, उस पर कभी भरोसा न करें।
Image credits: chatgpt AI
Hindi
उनकी हंसी में छिपा है उनका स्वभाव
चाणक्य कहते हैं कि जो हमेशा दूसरों पर हंसे लेकिन खुद पर कभी नहीं वो अहंकारी और असुरक्षित होता है। ऐसे लोगों पर भी भरोसा ना करें।
Image credits: lumenor.ai
Hindi
चुप रहने वाला व्यक्ति सबसे खतरनाक
चाणक्य की रणनीति में कहा गया है कि कम बोलो, ज्यादा देखो। लोग खुद-ब-खुद अपने राज़ खोल देते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
जो दूसरों की बुराई करता है, वो आपकी भी करेगा
गॉसिप करना कुछ लोगों को मज़ेदार लग सकता है, लेकिन यह बहुत खतरनाक होता है। जो आपके सामने दूसरों की बुराई करता है, वो आपके पीठ पीछे आपकी भी करेगा। ऐसे लोगों से दूर रहें।
Image credits: Getty
Hindi
इस ज्ञान को सही दिशा में उपयोग करें
लोगों को किताब की तरह पढ़ पाना एक बड़ी ताकत है। लेकिन चाणक्य ने चेताया था कि इस ज्ञान का उपयोग दूसरों को चोट पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि खुद की रक्षा के लिए करें।