पर्ल ज्वेलरी का फैशन कभी पुराना नहीं होता। अगर आप नाममात्र सोने में स्लीक और सुंदर इयररिंग्स बनवाने या खरीदने की सोच रही हैं, तो ये 7 डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।
अगर आप मिनिमल ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो बो स्टाइल पर्ल इयररिंग एक शानदार ऑप्शन है। इसमें गोल्ड से बो बनता और नीचे एक ड्रॉप पर्ल वाला लटकन रहता है। ये बहुत स्टनिंग लुक देगा।
छोटे या मीडियम साइज के मोती के अलावा आप ऐसे ओवल पर्ल के साथ गोल्ड टॉप्स ले सकती हैं। यह डिजाइन हल्का होने के साथ-साथ काफी यूनिक भी लगता है और हर उम्र पर खूबसूरत दिखाई देता है।
एक खूबसूरत मोती लटकता हुआ ये फैंसी इयररिंग भी शानदार चॉइस है। साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ यह इयररिंग बेहद सुंदर लगता है। एनिवर्सरी याडिनर डेट के लिए भी यह बेस्ट है।
इस पर्ल ड्रॉप डिजाइन में छोटे गोल्ड हुक या हार्ट स्टड वाली ऐसी फैंसी डिजाइन वाले इयररिंग बेस्ट चॉइस हैं। यह डिजाइन चेहरे को लंबा और ग्रेसफुल लुक देता है।
मिनिमल गोल्ड ज्वेलरी में ये सिंगल पर्ल स्टड सबसे क्लासिक डिजाइन माना जाता है। इसमें छोटे गोल्ड स्टड पर एक चमकदार मोती और स्टोन लगाया जाता है, जो बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है।
मल्टी पर्ल हाफ हूप्स इयररिंग का लुक काफी रॉयल दिखाई देता है। यह डिजाइन शादी, त्योहार और फैमिली फंक्शन के लिए खास पसंद किया जाता है। इसे आप डेली और पार्टी में पहन सकती हैं।
यह पर्ल टॉप्स ट्रायंगल गोल्ड इयररिंग एकदम सोबर और सटल लुक देगा। कॉलेज, ऑफिस और डेली वियर के लिए ये शानदार ऑप्शन है। साथ ही ये कम सोने में भी काफी प्रीमियम दिखाई देता है।