1000 रुपये के अंदर भी कई प्रीमियम और ट्रेंडी सिल्वर हगी हूप्स इयररिंग्स डिजाइंस आसानी से मिल जाते हैं। डेली वियर के लिए मजबूत और स्टाइलिश हूप्स खरीदना चाहती हैं, तो 7 डिजाइंस देखे।
स्टोन स्टडेड पैटर्न वाले हगी हूप्स सिंपल डिजाइन से थोड़े अलग और ज्यादा स्टाइलिश दिखाई देते हैं। यदि आप मिनिमल लेकिन यूनिक लुक चाहती हैं, तो यह ड्रॉप डिजाइन अच्छी चॉइस हो सकती है।
अगर आपको सिंपल और एवरग्रीन ज्वेलरी पसंद है, तो क्लासिक जिगजैक सिल्वर हगी हूप्स सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। इनका क्लीन और मिनिमल डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
बटरफ्लाई लटकन के साथ प्लेन फिनिश वाले सिल्वर हूप्स बिना ज्यादा चमक के भी अट्रैक्टिव लगते हैं। आप इसे कैजुअल और स्मार्ट डेली स्टाइल के लिए चुन सकती हैं।
हल्की-सी चमक पसंद करने वालों के लिए छोटे CZ स्टोन टैसल्स वाले सिल्वर हगी हूप्स शानदार रहते हैं। ये जरूरत से ज्यादा हैवी नहीं लगते, लेकिन चेहरे की खूबसूरती को जरूर निखार देते हैं।
ऑफिस, कॉलेज, ट्रैवल या डेली रूटीन के लिए यह कटवर्क सिल्वर हगी हूप्स डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। अगर आप इसे डेली वियर में पहनेंगे तो एकदम प्रोफेशनल लुक मिलेगा।
ट्विस्टेड पैटर्न हगी हूप्स सिंपल डिजाइन से थोड़ा ज्यादा स्टाइलिश दिखते हैं। टेक्सचर्ड फिनिश बिना ज्यादा चमक के भी सुंदर लगता है। मिनिमल लेकिन यूनिक लुक चाहती हैं, तो यह बेस्ट है।
अगर आपको क्यूट और फेमिनिन ज्वेलरी पसंद है, तो बो डिजाइन सिल्वर हगी हूप्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन्हें डेनिम, कुर्ती या समर ड्रेसेज के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।