Hindi

शॉर्ट हाइट गर्ल्स दिखेंगी लंबी, चुनें सोनम कपूर से 8 फैंसी सलवार सूट

Hindi

सोनम कपूर के फैंसी सूट डिजाइन

सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं और उनके सलवार सूट लुक्स ऐसी लड़कियों के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हैं, जो स्टाइलिश दिखने के साथ लंबा और स्लिम लुक भी चाहती हैं।

Image credits: SonamKapoor@instagram
Hindi

अंगरखा ए-लाइन सूट डिजाइन

चिनॉन फैब्रिक का ए-लाइन वाला अंगरखा सूट हल्का और फ्लोई होता है। यह शरीर पर भारी नहीं लगता और चलते समय खूबसूरत फॉल देता है। शॉर्ट हाइट लड़कियों के लिए यह डिजाइन बेहतरीन है।

Image credits: pinterest
Hindi

स्ट्रेट कट लॉन्ग सलवार सूट

सोनम कपूर अक्सर स्ट्रेट कट कुर्ते पहनती हैं, जो शरीर को ऊपर से नीचे तक सीधी लाइन का लुक देते हैं। यह डिजाइन शॉर्ट हाइट लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इससे लंबाई दिखती है।

Image credits: Sonam kapoor/instagram
Hindi

फ्रॉक स्टाइल बनारसी सूट सेट

स्ट्रेट पैंट और हैवी दुपट्टे के साथ फ्रॉक स्टाइल बनारसी सूट सेट पहनने पर हाइट ज्यादा लंबी दिखाई देती है। अगर कुर्ते की लंबाई घुटनों से थोड़ा नीचे हो, तो लुक और भी स्टनिंग लगेगा।

Image credits: Sonam kapoor/instagram
Hindi

फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट

कंट्रास्ट दुपट्टा के साथ यह फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट डिजाइन शादी, फेस्टिवल और फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट रहता है और शॉर्ट हाइट लड़कियों पर भी काफी खूबसूरत लगता है। 

Image credits: Sonam kapoor/instagram
Hindi

लॉन्ग जैकेट अनारकली सूट

बहुत ज्यादा घेर वाले अनारकली सूट के साथ आप लॉन्ग जैकेट चुनेंगी तो लुक निखरकर आएगा।। सोनम कपूर कई मौकों पर ऐसे अनारकली सूट पहन चुकी हैं जिनमें घेर और लंबा सिल्हूट देखने को मिलता है।

Image credits: Karishma kapoor/instagram
Hindi

वर्टिकल प्रिंट पजामा सलवार सूट

अगर आपकी हाइट कम है, तो बड़े फ्लोरल या चौड़े प्रिंट की बजाय वर्टिकल प्रिंट, पतली कढ़ाई डिजाइन वाले सूट चुनें। इस तरह के प्रिंट शरीर को लंबा दिखाते हैं। जिससे लुक ग्रेसफुल लगता है।

Image credits: instagram
Hindi

वी-नेक एम्ब्रॉयडरी चंदेरी सूट

वी-नेक डिजाइन गर्दन को लंबा दिखाता है, जिससे पूरा बॉडी फ्रेम बैलेंस लगता है। सोनम कपूर का ये चंदेरी एंब्रायडरी सूट लंबे स्ट्रेट सिल्हूट में है। शीयर लुक से भी लंबा लुक दिखता है।

Image credits: instagram
Hindi

मोनोक्रोम वाइट सलवार सूट

वाइट सलवार सूट हमेशा लंबा और स्लिम लुक देता है। सोनम कपूर कई बार व्हाइट, बेज, ब्लैक, आइवरी और पेस्टल शेड्स में मोनोक्रोम आउटफिट्स पहन चुकी हैं। जिससे हाइट ज्यादा नजर आती है।

Image credits: Instagram@sonamkapoor

न जेली न कश्मीरी कंगन, सावन के लिए बंधेज कड़ा चूड़ी सेट

शादी के बाद पत्नी को गिफ्ट करें चांदी की ये 6 चीजें, यादगार रहेगा तोहफा

गोल्ड ड्रॉप लेटेस्ट इयररिंग, लटकन में खरीदें ये 6 फैंसी डिजाइन

लोटस मेहंदी के ट्रेंडी डिजाइन, सावन से पहले सेव कर लें ये 7 पैटर्न