6 स्टेप में बनाएं एंटी एजिंग टोनर, स्किन केयर के लिए बेस्ट DIY Idea
Lifestyle Jul 01 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:Getty
Hindi
कैसे बनाएं DIY एंटी एजिंग टोनर?
आजकल बाजार में कई तरह के एंटी एजिंग टोनर अवेलेबल हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स हर किसी की त्वचा को सूट करें, यह जरूरी नहीं है। घर में तैयार करें DIY एंटी एजिंग टोनर।
Image credits: freepik
Hindi
स्टेप 1: सबसे पहले ग्रीन टी तैयार करें
पानी में ग्रीन टी बैग या एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां डालकर 3 से 5 मिनट तक उबालें। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। फ्री रेडिकल्स होने से ग्रीन टी स्किन को नुकसान से बचाते हैं।
Image credits: freepik
Hindi
स्टेप 2: गुलाब जल मिलाएं
अब ठंडी हो चुकी ग्रीन टी में बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाएं। से स्किन के pH बैलेंस को बनाए रखने, हल्की सफाई करने और स्किन को फ्रेश बनाते हैं। हल्की खुशबू टोनर को यूजफुल बनाती है।
Image credits: Asianet News
Hindi
स्टेप 3: एलोवेरा जेल से हाइड्रेशन बढ़ाएं
इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छी तरह मिला लें। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे मुलायम महसूस कराने में मदद करता है। ताजा एलोवेरा इस्तेमाल करें, ताकि स्किन सुंदर बनें।
Image credits: freepik
Hindi
स्टेप 4: विटामिन E का यूज
विटामिन E कैप्सूल का ऑयल या 2–3 बूंद विटामिन E ऑयल मिलाएं। विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। ऑयल बहुत ज्यादा न हो, वरना टोनर भारी लगेगा।
Image credits: freepik
Hindi
स्टेप 5: साफ स्प्रे बोतल में भरें
इसे साफ और स्टरलाइज्ड स्प्रे बोतल में भरें। बोतल फ्रिज में रखें ताकि टोनर लंबे समय तक ताजा रहे। इसमें प्रिजर्वेटिव नहीं है, इसलिए जल्दी इस्तेमाल करें। अब आपका नया टोनर तैयार है।
Image credits: Getty
Hindi
स्टेप 6: सही तरीके से इस्तेमाल करें
फेस क्लीन के बाद टोनर हल्के हाथों से स्प्रे करें या कॉटन पैड की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। बाद में मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं।
Image credits: freepik
Hindi
बजट फ्रेंडली DIY एंटी एजिंग टोनर
घर पर बना DIY एंटी एजिंग टोनर आपकी स्किन केयर रूटीन में एक ताजगी भरा और किफायती ऑप्शन हो सकता है। इसका उपयोग करने पर स्किन लंबे समय तक हेल्दी और दमकती हुई दिखाई दे सकती है।