Charminar Story: किसने बनवाया चारमीनार? इस मन्नत से है खास कनेक्शन
Travel Mar 08 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:chat gpt
Hindi
किसने बनवाया चारमीनार
चारमीनार का निर्माण 1591 ई में कुतुब शाही वंश के 5वें शासक मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने करवाया था। वे गोलकुंडा सल्तनत के प्रसिद्ध शासक थे और उन्होंने हैदराबाद शहर की स्थापना की थी।
Image credits: chat gpt
Hindi
मन्नत से जुड़ी कहानी
क्षेत्र में प्लेग बीमारी फैल गई थी तब मो. कुली कुतुब शाह ने दुआ की थी कि अगर महामारी खत्म हो जाए तो वे भव्य स्मारक बनवाएंगे। जब हालात सुधरे तो मन्नत पूरी करते हुए चारमीनार बनवाया।
Image credits: chat gpt
Hindi
चार मीनारों का क्या है मतलब
चारमीनार नाम ही इसकी सबसे बड़ी खासियत बताता है। इस इमारत के चारों कोनों पर चार ऊंची मीनारें बनी हुई हैं। माना जाता है कि ये चार मीनारें इस्लाम के चार खलीफाओं का प्रतीक हैं।
Image credits: chat gpt
Hindi
वास्तुकला की अनोखी मिसाल
चारमीनार इंडो-इस्लामिक और फारसी वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। लगभग 56 मीटर ऊंची इस इमारत में खूबसूरत मेहराबें, नक्काशी और बालकनियां बनाई गई हैं जो इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं।
Image credits: chat gpt
Hindi
चारमीनार के पास मशहूर बाजार
चारमीनार के आसपास का इलाका भी बेहद प्रसिद्ध है। यहां का लाड़ बाजार खासतौर पर चूड़ियों और पारंपरिक आभूषणों के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
Image credits: chat gpt
Hindi
हैदराबाद की पहचान बना स्मारक
समय के साथ चारमीनार हैदराबाद शहर की पहचान बन गया। यह स्मारक न केवल पर्यटकों को आकर्षित करता है बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है।
Image credits: chat gpt
Hindi
आज भी आस्था और पर्यटन का केंद्र
आज चारमीनार सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं बल्कि आस्था और पर्यटन दोनों का प्रमुख केंद्र है। हर साल लाखों लोग इसकी खूबसूरती और इतिहास को करीब से देखने के लिए यहां आते हैं।