कम बजट में खूबसूरत और डेली वियर के लिए गोल्ड रिंग खरीदना चाहती हैं, तो 1 ग्राम गोल्ड में बनी स्लीक रिंग्स शानदार ऑप्शन हैं। करीब ₹15,000 में 18Kt हॉलमार्क गोल्ड की ट्रेंडी डिजाइन।
दिल के आकार वाली नॉड पैटर्न की छोटी मोटिफ वाली गोल्ड स्लीक रिंग को बेहद प्यारा लुक देती है। यह नई शादीशुदा महिलाओं और यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर डिजाइन है।
यह सिंगल स्टोन डायमंड स्टाइल गोल्ड रिंग डिजाइन हाथों को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है। ये कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। इसे आप डेली वियर के लिए भी कैरी कर सकती हैं।
पतली गोल्ड रिंग एथनिक आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। हल्के वजन में भी यह इन्फिनिटी मिनिमल गोल्ड रिंग डिजाइन काफी सुंदर दिखाई देता है और डेली वियर के लिए भी परफेक्ट है।
छोटे-छोटे स्टोन वाली मिनी बटरफ्लाई डबल पैटर्न वाली गोल्ड रिंग बहुत स्टनिंग लगती है। 1 ग्राम गोल्ड में आप ऐसी डबल सर्कल वाली डिजाइन भी ले सकती हैं। ये पहनने पर एकदम स्लीक लगती है।
दो पतली गोल्ड लाइनों को ट्विस्ट करके तैयार हार्ट रिंग देखने में बेहद प्रीमियम लगती है। कम वजन होने के बावजूद इसका लुक काफी यूनिक होता है। इसे हर लुक के साथ पहना जा सकता है।
मिनी बॉक्स पैटर्न गोल्ड रिंग आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें रिंग को पतले मिनी बॉक्स शेप में बनाया जाता है। यह डिजाइन हाथों को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है।
मिनिमल जूलरी पसंद है, तो सिंगल लाइन बीड्स स्लीक गोल्ड रिंग क्लासी चॉइस है। इसमें पतली गोल्ड बैंड होती है, जो हर उम्र पर एलिगेंट लगती है। यह रिंग ऑफिस और डेली के लिए परफेक्ट है।
इस तरह की यूनिक इंटरलॉकिंग डिजाइन गोल्ड रिंग हमेशा फैशन में रहती है। सगाई, एनिवर्सरी या बर्थडे गिफ्ट के लिए यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इसे पार्टी वियर में भी पहनें।