Arvind Kejriwal से क्यों अलग हुए 5 दिग्गज, क्या अब राघव चड्ढा की बारी?
News Apr 04 2026
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits: social media
Hindi
आप में मचा हड़कंप
राघव चड्ढा को लेकर अब सियासी बाजार गर्म हो चुका है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। चर्चा है कि वह जल्द आप छोड़ सकते हैं।
Image credits: Our own
Hindi
राघव चड्ढा छोड़ेंग आप?
राघव चड्ढा को लेकर अब सियासी बाजार गर्म हो चुका है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। चर्चा है कि वह जल्द आप छोड़ सकते हैं।
Image credits: facebook
Hindi
केजरीवाल के वफादार हुए अलग
राघव चड्ढा पहले नेता नहीं हैं, जो आम आदमी पार्टी को छोड़ेंगे। इसके पहले भी कई बड़े दिग्गज आप को या छोड़ चुके हैं या निकाल दिया गया है। जो कभी अरविंद केजरीवाल के वफादार हुआ करते थे।
Image credits: x
Hindi
योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण भी अलग
आप से दूर होने वाले नेताओं में सबसे पहले आते हैं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जो आम आदमी पार्टी के संस्थापक थे। लेकिन दिल्ली मे सरकार बनते ही दूरियां बन गई थीं।
Image credits: x
Hindi
कुमार विश्वास केजरीवाल से हुए दूर
तीसरे नंबर पर आते हैं कवि से नेता बने कुमार विश्वास जो कविता सुनकार आप के लिए भीड़ जुटाते थे। लेकिन अंत में उन्हे राज्यसभा का टिकट न देकर दूर कर दिया गया।
Image credits: social media
Hindi
स्वाति मालीवाल हुईं अलग
आम आदमी पार्टी से दूर जा चुकीं चौथा सबसे बड़ा नाम है, स्वाति मालीवाल का, जो कभी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हुआ करती थीं। लेकिन केजरीवाल की पार्टी ने उनको भी साइट लाइन कर दिया।
Image credits: social media
Hindi
कपिल मिश्रा ने छोड़ी आप
पांचवा सबसे बड़ा नाम है कपिल मिश्रा का जो केजरीवाल सरकार में मंत्री थे। लेकिन धीरे धीरे उन्हें भी किनारे किया गया। उन्होंने आप को छोड़ा और वर्तमान में बीजेपी सरकार में मंत्री हैं।