असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के सभी नेता चर्चाओं में बने हुए हैं। असम की सबसे चर्चित विधायक रहीं अंगूरलता कहां हैं, क्या वह चुनाव लड़ रही हैं या नहीं। आइए जानते हैं।
अंगूरलता डेका एक लीडर के साथ साथ असमिया एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2016 में बाताद्रोवा सीट से पहला चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था।
पहले चुनाव के दौरान अंगूरलता डेका पूरे देशभर में छा गई हैं। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। हर कोई उनको जानने लगा था।
2016 के बाद अंगूरलता डेका ने पांच साल बाद 2021 का चुनाव भी इसी सीट से लड़ा, लेकिन वह कांग्रेस उम्मीदवार से दूसरा चुनाव हार गईं।
बता दें कि असम में उनकी गिनती बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओ में होती है। वर्तमान में वह अगस्त 2025 से असम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
अंगूरलता डेका के एक लाख से ज्यादा इंस्ट्राग्राम फॉलोवर्स हैं। तो वहीं फेसबुक की बात करें तो करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी एक रील्स और फोटोज पर लाखों लाइक्स/कमेंट्स आते हैं।
अंगूरलता डेका असम की कई असमिया फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। लेकिन अब वो पूर्ण रुप से राजनीति में सक्रिय हैं।
बता दें कि अंगूरलता के डेका के पति आकाशदीप हैं। जो एक फिल्म एक्ट्रर और थिएटर कलाकार हैं। दोनों की पहली मुलाकात असमिया फिल्म के दौरान हुई थी।
अंगूरलता ने असम के एमएनसी गर्ल बालिका महाविद्यालय से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई के दौरान ही वह एक्टिंग करने लगी थीं। इसलिए फिल्म में करियर बनाया। लेकिन अब राजनेता हैं।
बताया जाता है कि वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं। लेकिन बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं। वोशिक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सांस्कृतिक मुद्दों को उठाती हैं।