हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) की मंगलवार की देर रात गाजियाबाद स्थित घर में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने से वह जमीन पर गिरीं, जिससे सिर पर गहरी चोट लगी और दम तोड़ दिया।
Image credits: instagram
Hindi
दिव्यांका हरियाणा का फेमस एक्ट्रेस
दिव्यांका सिरोही हरियाणवी के 50 से ज्यादा गानों में काम कर चुकी थीं। दिल्ली से लेकर यूपी तक उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। मौत की वजह हार्ट अटैक भी बताया जा रहा है।
Image credits: instagram
Hindi
हरियाणवी इंडस्ट्री शोक की लहर
दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर अपनी रील्स शेयर करती थीं। अकेले इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब उनके निधन पर हरियाणवी इंडस्ट्री शोक की लहर है।
Image credits: .instagram
Hindi
यूपी में जन्म और हरियाणा में फेमस
बता दें कि दिव्यांका मूल रूप से यूपी की रहने वाली थीं। जिनका जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। लेकिन उनका पूरा परिवार गाजियाबाद में रह रहता है।
Image credits: instagram
Hindi
MBA के बाद किया B.Ed
दिव्यांका ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com किया हुआ है। वहीं इसके बाद उन्होंने सिक्किम से MBA किया फिर गुरुग्राम से B.Ed की डिग्री प्राप्त की।
Image credits: instagram
Hindi
दिव्यांका के परिवार में कौन-कौन
बता दें कि दिव्यांका के पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। वहीं उनके दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।