प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोम पहुंचने पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और खास संदेश भी साझा किया।
जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।
पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम में डिनर पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की तस्वीरों में दोस्ती और मजबूत रिश्तों की झलक साफ नजर आई।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर मेलोनी के साथ मुलाकात और रोम दौरे की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
डिनर मीटिंग के बाद पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने रोम के प्रसिद्ध कोलोसियम का दौरा किया और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर फोकस रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की मुलाकात ऐतिहासिक विला डोरिया पैम्फिली में होगी, जहां संयुक्त रणनीतिक घोषणा भी जारी हो सकती है।
रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। लोगों में पीएम मोदी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत और इटली की साझेदारी को नई रफ्तार देगी और कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाएगी।
Noida Tallest Mall: अब नोएडा में बनेगा भारत का सबसे ऊंचा और लग्जरी मॉल
नौतपा में भूलकर भी न खाएं ये सब्जी, नहीं तो हो जाएगी ये खतरनाक बीमारी!
Delhi-Alwar Namo Bharat RRTS: अब 4-6 घंटे नहीं, सिर्फ 1.5 घंटे में गुरुग्राम से राजस्थान
नेचुरल या कैमिकल वाला? आम खरीदने से पहले जान लें ये 7 आसान ट्रिक