Samrat Chaudhary Networth : रिवॉल्वर-राइफल भी रखते हैं बिहार के नए CM
News Apr 14 2026
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:X
Hindi
सम्राट चौधरी अब बिहार के सीएम
बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। सम्राट सिंह चौधरी अब बिहार के सीएम होंगे। विधायक दल में उनके नाम की मुहर लग गई है।
Image credits: X
Hindi
बिहार की राजनीति के धुरंधर
बिहार की राजनीति के धुरंधर बनने जा रहे सम्राट सिंह चौधरी संपत्ति को लेकर भी किसी से कम नहीं हैं। उनकी गिनती बिहार के करोड़पति नेताओं में होती है।
Image credits: X
Hindi
सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति
2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त उन्होंने जो हल्फनामा दिया था उसके मुताबिक, सम्राट चौधरी करीब 11 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है।
Image credits: X
Hindi
लाखों का कैश और कई बैंकों में FD
बता दें कि सम्राट चौधरी के पास लाखों का कैश के साथ कई बैंकों में एफडी और इंश्योरेंस पॉलिसियां भी हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी और उनके पास सोने-चांदी के गहने भी हैं।
Image credits: facebook.@Samrat Chaudhary
Hindi
सम्राट चौधरी प्रॉपर्टी में कम नहीं
सम्राट चौधरी प्रॉपर्टी में भी किसी से कम नहीं हैं। उनके पास पटना-मुंगेर जैसे शहरों में कृषि जमीन और रेजिडेंशियल लैंड हैं। उनकी नेटवर्थ का एक बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी भी है।
Image credits: Asianet News
Hindi
सम्राट राइफल -पिस्टल भी रखते
बता दें कि बिहार में अपने दमदार अंदाज के लिए फेमस सम्राट सिंह चौधरी को हथियारों का भी शौक है। तभी तो उनके पास एक राइफल और एक पिस्टल भी है।