Hindi

Chaitra Navratri 2026 Day 3: कहां हैं मां चंद्रघंटा के चमत्कारी मंदिर?

Hindi

चैत्र नवरात्रि 2026 के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा

चैत्र नवरात्रि 2026 के तीसरे दिन आज 21 मार्च को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा देवी दुर्गा का तीसरा स्वरूप मानी जाती हैं।

Image credits: facebook
Hindi

भारत में मां चंद्रघंटा मंदिर कहां-कहां है?

भारत में मां चंद्रघंटा के बहुत कम मंदिर हैं, लेकिन कई दुर्गा मंदिरों में उनका विशेष रूप से पूजन किया जाता है। फिर भी कुछ प्रमुख मां चंद्रघंटा मंदिर के बारे में जानिए।

Image credits: facebook
Hindi

चंद्रघंटा मंदिर वाराणसी

यह मंदिर काशी में स्थित है और मां चंद्रघंटा के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहां नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा-अर्चना होती है। मान्यता है यहां दर्शन करने से भय और संकट दूर होते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

दुर्गा मंदिर हरिद्वार

हरिद्वार के कई दुर्गा मंदिरों में मां चंद्रघंटा के रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन यहां भक्तों की भीड़ रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

वैष्णो देवी मंदिर

यहां मां माता वैष्णो देवी के तीन रूपों में एक रूप चंद्रघंटा से भी जोड़ा जाता है। हालांकि यह पूर्णतः समर्पित मंदिर नहीं है, लेकिन भक्त इसे मां के इस रूप का प्रतीक मानते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

चामुंडा देवी मंदिर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित इस शक्तिपीठ में मां दुर्गा के कई रूपों की पूजा होती है, जिसमें चंद्रघंटा भी शामिल हैं। यहां शक्ति साधना का विशेष महत्व है।

Image credits: Getty
Hindi

दुर्गा कुंड मंदिर

यूपी के वाराणसी का यह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है, जहां नवरात्रि में 9 रूपों की पूजा होती है, जिनमें मां चंद्रघंटा भी शामिल हैं। दुर्गा कुंड (तालाब) के पास होने के कारण इसका नाम पड़ा।

Image credits: Getty

Dreams Meaning: सपने में उड़ना, गिरना या आग दिखे, तो क्या है इसका मतलब

चंद्र ग्रहण आज कितने बजे शुरू होगा और कब खत्म, जानें सूतक समेत डिटेल

Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश

Saraswati Puja 2026 Kab Hai: कब करें सरस्वती पूजा, 23 या 24 जनवरी?