Vivah Panchami 2023:विवाह पंचमी 17 दिसंबर को, क्यों मनाते हैं ये पर्व?
Spiritual Dec 17 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
त्रेतायुग में हुआ राम-सीता का विवाह
त्रेतायुग में भगवान श्रीराम का विवाह देवी सीता से हुआ था। ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन ये विवाह किस तिथि को हुआ था, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है।
Image credits: Getty
Hindi
इस दिन हुआ था राम-सीता का विवाह
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम और सीता का विवाह अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था। इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है।
Image credits: Getty
Hindi
इसलिए मनाते हैं विवाह पंचमी
श्रीराम-सीता का विवाह होने के कारण हर साल अगहन शुक्ल पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इसे श्रीराम विवाहोत्सव के नाम से भी जाना जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
कब है विवाह पंचमी?
साल 2023 में विवाह पंचमी का पर्व 17 दिसंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।
Image credits: Getty
Hindi
श्रीराम-सीता की पूजा का महत्व
विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और देवी सीता की विशेष पूजा का महत्व है। यही कारण है कि प्रमुख राम मंदिरों में ये पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है।