Shukrwar Upay: पैसा चाहिए? शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं 5 चीजें
Spiritual Dec 26 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
शुक्रवार को करें ये 5 उपाय
शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। ये हैं वो 5 उपाय…
Image credits: Getty
Hindi
देवी लक्ष्मी को कौन-सा फूल चढ़ाएं?
हर शुक्रवार देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। ध्यान रखें ये फूल ताजा और साफ होना चाहिए। इस उपाय से देवी लक्ष्मी जल्दी ही आप पर प्रसन्न होकर इच्छा पूरी कर सकती है।
Image credits: Getty
Hindi
देवी लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं?
हर शुक्रवार देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इसमें थोड़ा केसर भी मिला लें। बाद में ये खीर परिवार के साथ बैठकर खाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
देवी लक्ष्मी को कौन-सा इत्र लगाएं?
देवी लक्ष्मी की पूजा में इत्र का उपयोग भी किया जाता है। देवी लक्ष्मी को हर शुक्रवार हरसिंगार का इत्र चढ़ाएं। ये इत्र भगवान विष्णु को भी अतिप्रिय है। इससे आपको लाभ होगा।
Image credits: Getty
Hindi
देवी लक्ष्मी को पूजा में क्या चढ़ाएं?
देवी लक्ष्मी को पूजा में कईं तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं। चावल भी इनमें से एक है। इन चावलों की पुड़िया बनाकर अपने धन स्थान पर रखें। इससे आपको शीघ्र फायदा होगा।
Image credits: Getty
Hindi
देवी लक्ष्मी को कौन-सी माला चढ़ाएं?
कमलगट्टे की माला की उपयोग ज्योतिष व तंत्र उपायों में धन लाभ के लिए किया जाता है। इसकी माला देवी लक्ष्मी को चढ़ाने से भी पैसों की तंगी दूर हो सकती है। ये उपाय शुक्रवार को करें।