Vastu Tips: गुड लक बढ़ाते हैं ये 5 पौधे, आज ही ले आएं अपने घर
Spiritual Jun 23 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
गुड लक बढ़ाते हैं ये 5 पौधे
वास्तु के अनुसार, अगर कुछ खास पौधे घर में रखे जाएं तो गुड लक के साथ-साथ घर की पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। ये पौधे बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। जानें कौन-से हैं ये पौधे…
Image credits: adobe stock
Hindi
सुख-समृद्धि देता है एंथुरियम
एंथुरियम एक विदेश पौधा है। वास्तु के अनुसार, इसे घर में रखने से शांति बनी रहती है। ये मन को शांत रखता है जिससे परिवार के लोगों में एक-दूसरे के प्रति प्यार और विश्वास बढ़ता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
बैंबू प्लांट बढ़ाता है गुड लक
वास्तु के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी बैंबू प्लांट को गुड लक बढ़ाने वाला माना गया है। इसे आप घर, ऑफिस या दुकान कहीं पर भी रख सकते हैं। इससे बहुत शुभ फल मिलते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
बोनसाई ट्री बढ़ाता है पॉजिटिविटी
बोनसाई ट्री घर में रखने से निगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। इसका फायदा घर के सभी लोगों को मिलता है। दिखने में ये पौधा छोटा होता है लेकिन इसके फायदे बड़े होते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
धन लाभ देता है मनी प्लांट
ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट में पैसों को अपनी ओर आकर्षित करने का नैसर्गिक गुण होता है। इसलिए इस पौधे को अपने घर में जरूर रखना चाहिए। इससे निगेटिविटी भी दूर होती है।
Image credits: adobe stock
Hindi
पीस लिली भी होता है खास
जिस घर के लोग रोज किसी न किसी बात पर विवाद करते हैं, उन्हें अपने घर में पीस लिली का पौधा जरूर रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और विवाद भी नहीं होंगे।