Hindi

कौन हैं एश गार्डनर? जो दिग्गज नहीं कर पाए, वो कर दिखाया इस खिलाड़ी ने

Hindi

कौन हैं एश गार्डनर?

एश गार्डनर बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक है। वह विस्फोटक बल्लेबाजी, ऑफ स्पिन गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर हैं। ऑस्ट्रेलिया की जीत में उन्होंने जरूरी भूमिका निभाई है।

Image credits: Instagram
Hindi

एश गार्डनर का क्रिकेट करियर

एश गार्डनर ने 17 फरवरी 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I में डेब्यू किया। इसके बाद 2017 में ही वनडे डेब्यू किया, जबकि 18 जुलाई 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया।

Image credits: Instagram
Hindi

एश गार्डनर के रिकॉर्ड

एश गार्डनर 2022 वनडे वर्ल्ड कप, 2018, 2020 और 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहीं। इसके अलावा वो WPL में गुजरांत टाइटंस की कप्तान भी रह चुकी हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

कॉमनवेल्थ गेम्स और ICC टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड

एश गार्डनर ने साल 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वह 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप में Player of the Tournament भी चुनी गईं।

Image credits: Instagram
Hindi

क्रिकेट के अलावा करती हैं सोशल वर्क

एश गार्डनर ऑस्ट्रेलिया में आदिवासी बच्चों की शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए एश गार्डनर फाउंडेशन भी चलाती हैं। क्रिकेट के अलावा उन्हें डॉट पेंटिंग का भी काफी शौक है।

Image credits: Instagram
Hindi

फीमेल पार्टनर से की शादी

एश गार्डनर ने 5 अप्रैल 2025 को अपनी लंबे समय की पार्टनर Monica Wright से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने अप्रैल 2024 में सगाई की थी। उनकी शादी में कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल हुई थीं।

Image credits: Instagram

किंग कोहली का रॉयल फैशन गेम ऑन, जानें लॉर्ड्स में पहनी आउटफिट की कीमत

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के 7 सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिन्होंने क्रिकेट जगत को चौंकाया

कौन हैं भारत के ‘3D क्रिकेटर’ विजय शंकर? अचानक लिया बड़ा फैसला

RCB Mystery Girl Maya: कौन हैं RCB vs LSG मैच की वायरल ब्यूटी?